Breaking News

फरीदाबाद – पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हल्ला बोल रैली में की शिरकत

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा हल्ला बोल रैली के दौरान कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए और सभी लोग उनके इस रूप को देखकर बड़े ही आश्चर्यचकित हो गए दिल्ली के रामलीला मैदान में‘हल्ला बोल’ रैली में शामिल होने के लिए पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में पूर्व महापौर कार्यालय मेन मार्केट नंबर 1से सैकड़ों लोगों का काफिला दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस मौके पर कांग्रेस के युवा नेता भारत अशोक अरोड़ा,अजय सिंह,प्रमोद,विवेक,विनोद,दिनेश बंसल,अंशुल,सुरेश,रंजीत,प्रभात,बानी सिंह,मनोज सिंह,रामनिवास,पप्पू , जयप्रकाश,मनजीत सिंह,हिमांशु कपिल,बब्बर,रमित वाधवा, सचिन,प्रिया,योगेश,ज्योति, कमल,राजू बत्रा,प्रथम,राकेश, बंटी,वीरेंद्र सिंह व हरीश अरोड़ा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा उनके सुपुत्र भारत अरोड़ा ने संयुक्त रूप से कहा कि पिछले 8 साल से केंद्र की मोदी व हरियाणा की खट्टर सरकार ने रोजगार देने की बजाय देश व हरियाणा प्रदेश में बेरोजगारी को बढ़ाने का काम किया जिसके कारण युवा वर्ग हताश व परेशान है। आज महंगाई सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रही है और भ्रष्टाचार के बढ़ते मामलों ने सरकार की नीति और नीयत को दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आम आदमी की आवश्यकता की वस्तुओं पर भारी भरकम जीएसटी लगाकर जनता की कमर तोडऩे का काम किया है। जरूरत की सभी चीजों के भाव दोगुने हो गए हैं। पेट्रोल,डीजल व रसोई गैस के बेतहाशा बढ़ते दाम आम आदमी का जीना दूभर कर रहे हैं। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारें महंगाई पर काबू पाने में नाकाम साबित हुई हैं। देश में बेरोजगारी महामारी का रूप ले चुकी है। सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार जग जाहिर हो चुका है। जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली सरकार आंकठ भ्रष्टाचार में डूबी नजर आ रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित होने वाली यह हल्ला बोल रैली देश में सत्ता परिवर्तन का बिगुल फूंकने का काम करेगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261024 WA0009

पथरदेवा पश्चिम चौराहे पर जय मां काली क्लब एवं काका ब्रदर्स की ओर से दो दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्टर दिनेश गुप्ता देवरिया। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के समापन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *