Breaking News

ग्यासीराम शर्मा को बनाया गया फरीदाबाद विधानसभा प्रभारी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:अटल कमल भाजपा जिला कार्यालय फरीदाबाद पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की उपस्तिथि में ग्यासीराम शर्मा को फरीदाबाद विधानसभा प्रभारी के दायित्व की घोषणा। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक नरेन्द्र गुप्ता,सीमा त्रिखा,जिला कार्यकारिणी सदस्य टिपरचन्द शर्मा उपस्तिथ रहे। ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा व सभी जनप्रतिनिधियों ने नव दायित्व के लिए ग्यासीराम शर्मा को बधाई दी। जिला अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि ग्यासीराम शर्मा बहुत पुराने कार्यकर्त्ता हैं और इनकी इस नियुक्ति से विधानसभा फरीदाबाद में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।ग्यासीराम शर्मा ने अपनी नव नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व सभी विधायकों एवं संगठन के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार जताया और कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेवारी दी है मैं उसे पूर्ण निष्ठा,मेहनत और लग्न से निभाऊंगा व फरीदाबाद विधानसभा को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत करने का कार्य करूंगा। पार्टी के प्रति नए व पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य करूंगा जिससे सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान मिले और संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260708 162754

देवरिया – भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग के अंश निर्धारण एवं दर निर्धारण को लेकर बैठक संपन्न

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया 8 जुलाई। भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग के निर्माण कार्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *