Breaking News
Screenshot 20250106 184826

गाजीपुर:कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने दलित बस्ती में लगाई चौपाल बांटा कंबल

टीम आईबीएन न्यूज़

ब्युरो रिपोर्ट

गाजीपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी आज गाजीपुर पहुचे और रेलवे स्टेशन के पास फ़ुल्लनपुर दलित बस्ती में दलितों के साथ एक चौपाल लगा कर उनसे बात की। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने बताया कि भारत के वर्तमान भाजपा सरकार के मंत्री ने सदन में भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर जी का अपमान किया था, उन्हीं बाबा साहेब जी के सम्मान में हम लोगों ने स्थानीय दलित बस्ती में चौपाल के जरिए भाजपा की जन विरोधी नीतियों और दलित विरोधी मानसिकता पर चर्चा की। जिसपर स्थानीय लोग भी सहमत थे।

वहीं एक सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में संगठन के चुनाव भी होने हैं। नई जिला और शहर कार्यकारिणी का गठन होगा। पदाधिकारियों का चुनाव होना है। इसलिए मैं प्रदेश के दौरे पर हूं और लोगों से मिलकर उनकी राय भी जान रहा हूं। इस अवसर पर कांग्रेस के निवर्तमान उत्तर प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार दलित और गरीबों की विरोधी सरकार है। भरे सदन में जिस तरह से नरेंद्र मोदी सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया था, उसके विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा बाबा साहब के साथ देश भर के दलितों के सम्मान में अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

वहीं प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू एवं सरिता पटेल ने कहा कि संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर जी भले ही दलित रहे हों लेकिन उनका सम्मान देश के गौरव से जुड़ा है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सदर अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, एआईसीसी रविकांत राय डॉ मार्कंडेय सिंह, लाल साहब यादव, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव के हाथों गरीबों में कंबल वितरण का भी कार्य किया गया।

About IBN NEWS

Check Also

Screenshot 2026 10 21 13 06 16 74 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देवरिया में डबल मर्डर से सनसनी, रामजानकी मार्ग पर मिले दो युवकों के शव; हत्या की आशंका

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष चंद्र जनपद देवरिया थाना मईल को 112 के माध्यम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *