Breaking News

खाद्य विभाग की टीम ने कई दुकानों पर मारा छापा

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या।
खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को करीब क्षेत्र में कई दुकानों पर छापा मारकर जांच के लिए खाद्य पदार्थों का नमूना एकत्र किया गया। बुधवार दोपहर बीकापुर कस्बा के प्रतिष्ठित कालीचरण मिष्ठान भंडार की दुकान पर छापा मारकर पेड़ा का नमूना लेकर सील किया। इसके अलावा खजुरहट बाजार स्थित प्रदुम ट्रेडर्स किराना की दुकान से काजू का नमूना तथा नंदीग्राम भरतकुंड के जगदीश ट्रेडर्स की दुकान से मूंगफली के दाने की सैंपलिग करके नमूना सील किया गया। इसके अलावा अन्य दुकानों पर भी छापेमारी करके खाद्य पदार्थों का जांच के लिए नमूना लिया गया। खाद विभाग की टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यम भारती तथा नंदकिशोर के अलावा खाद्य सहायक बिहारी लाल शुक्ला शामिल रहे। वरिष्ठ खाद सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि खाद्य पदार्थों की की गई सैंपलिग का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0001

वाराणसी का एक युवक पिकनिक के दौरान लखनिया दरी झरने में डूब गया।

सोमवार को सुबह एस डी आर एफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *