Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 16 at 21.03.29

साइकिल यात्रा पूरी करने के बाद घर लौटे गणेश भौंडे को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने दी बधाई

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःहरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने फरीदाबाद के एसजीएम नगर निवासी गणेश भौंडे महाराष्ट्र से जम्मू कश्मीर और जम्मू से वापिस मुंबई और फिर फरीदाबाद अपने घर पहुँचने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। गणेश भौंडे ने यह साइकिल यात्रा 13 जुलाई को 11हजार 111 किलोमीटर पूरी करने के बाद आज सोमवार को हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय में पहुंचे।

इस मौके पर गणेश भोंड़े ने बताया कि वह महाराष्ट्र से जम्मू कश्मीर और जम्मू से वापिस मुंबई और फिर फरीदाबाद अपने घर पहुंचा है। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा मिलने ले लिए आया है। इस मौके पर गणेश भोंड़े को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर उसकी सफल यात्रा पर बधाई दी।
स्थानीय एसजीएम नगर के रहने वाले गणेश भोंड़े ने 1 मई 2021 से कोरोना मुक्ति का संदेश और पर्यावरण बचाव के साथ साथ साइकिल का महत्व लेकर अपने पैतृक गांव महाराष्ट्र के वाडेगाव से शुरू की थी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *