Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 10 at 7.47.30 AM

सेक्टर-10 में किया सीवरेज लाइन का शुभारंभ

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःबल्लभगढ़,हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने मंगलवार को प्रातः10:00 बजे सेक्टर-10 में करीब 10 लाख रुपए धनराशि की लागत से डाली जा रही सीवर लाइन के कार्य का स्थानीय लोगों के हाथों नारियल तुड़वाकर शुभारंभ करवाया स्थानीय लोगों ने भी तहेदिल से परिवहन मंत्री पं.मूलचन्द शर्मा का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने छट पूजा पर्व पर बल्लभगढ़ सहित प्रदेश के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।प्रदेश के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने छट पूजा के पावन पर्व पर बल्लभगढ़ की समस्त जनता सहित प्रदेश के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि यह उत्सव परिवार में बच्चों की लम्बी आयु और अन्य मंगलकामनाओं सहित परिवार के आपसी पूर्वी प्रान्तों में समाज के आपसी सम्बंध को प्रेम और जीवन में नया उत्साह लेकर आने वाला पर्व माना गया है। यह पर्व सामाजिक रिश्तों में सदा सुख,समृद्धि और विकास से समृद्ध रहे की कामना के साथ दीपावली के बाद कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की छटी को धुमधाम हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने लोगों को वैश्विक महामारी कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आह्वान किया और उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में सबको सतर्क रहना चाहिए उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित किए है। हर वर्ग की भलाई के लिए योजनाएं बना कर उन्हें क्रियान्वित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हरियाणा को चहुमुंखी विकास के क्षेत्र में आगे ले जाने में सरकार की दूरदर्शी सोच की अहम भूमिका है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कई क्षेत्रों में हरियाणा प्रदेश देश का एक अग्रणी राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अनेक आयाम स्थापित कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दीपावली के पर्व पर पट्रोल और डीजल के दाम घटा कर प्रदेश की जनता को सरकार ने सौगात दी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को हरियाणवी होने पर गर्व है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *