Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 13 at 4.43.52 PM

स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन

 

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए फरीदाबाद (एकलव्य स्पोर्ट्स क्लब) के छात्रों ने 8 से 10 अप्रैल,2022 तक IIT जोधपुर द्वारा आयोजित वर्चास स्पोर्ट्स फेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया है। साथ ही विजय नाम के एक एथलीट ने 200 मीटर एथलेटिक प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। फेस्ट में छात्रों ने बैडमिंटन बास्केटबॉल क्रिकेट और टेबल-टेनिस प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया और अच्छा प्रदर्शन किया।

कुलपति प्रो एसके तोमर और कुलसचिव डॉ.एसके गर्ग ने छात्रों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है।और उन्होंने कहा हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है, की बच्चो ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर दिया है,हर बच्चा जिसने प्रतियोगिता में भाग लिया है वह सरहाने योग्य हैं। छात्रों ने विश्वविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया और विशेष रूप से डीन छात्र कल्याण प्रो लखविंदर सिंह और उनकी टीम डॉ अनुराधा पिल्लई,डॉ.हरीश कुमार,डॉ.शैलेंद्र गुप्ता,डॉ.अनुराग और खेल अधिकारी डॉ.सुनीता कोक द्वारा प्रदान की गई सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *