Breaking News

राजकीय कन्या महाविद्यालय में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट88f11429 96a0 496f a572 c870e2ef7e5d

फरीदाबाद:भारत विकास परिषद माधव शाखा तथा भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा द्वारा बीके अस्पताल की टीम के तत्वाधान में एनएसएस स्वयंसेविकाओं की सहायता से स्वास्थ्य निरीक्षक शिविर,दंत निरीक्षण शिविर एवं योग शिविर का आयोजन किया गया। एनएसएस एवं रेडक्रॉस की लगभग 100 स्वयंसेविकाओं ने इस शिविर में हिस्सा लिया। स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई अभियान का भी आयोजन किया।

इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी ममता भारद्वाज ने छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न उपायों से अवगत कराया तथा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.सुनिधि ने छात्राओं को हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए प्राकृतिक तरीकों से अवगत कराया।

स्वयं सेविकाओं ने विभिन्न श्रेणियां में पोस्टर बनाए जिनमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण तथा नशा मुक्त भारत शामिल है। इस अवसर पर एन.एस.एस प्रभारी ममता भारद्वाज,रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. कांता भारद्वाज,डॉ.सुशील कुमार वर्मा,डॉ.राकेश कुमार,अनीता यादव,साधना तथा सतीश, दीपक,सुमित,पवन और आकाश भी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *