Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 02 at 3.14.24 PM 1

मियावाकी तकनीक से जंगल उगाना सबके लिए हितकारी:राजेश नागर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 04 02 at 3.14.24 PM 1

फरीदाबाद:सेक्टर-83 फरीदपुर गांव में राइज फाऊंडेशन एनजीओ के सौजन्य से मिया वाकी अर्बन फारेस्ट बनाने के काम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर तिगांव विधायक राजेश नागर ने प्रोजेक्ट की शुरुआत करवाई।

इस प्रोजेक्ट के तहत राइज फाउंडेशन ने 10 हजार पौधे लगाए हैं। विधायक राजेश नागर ने कहा कि राइज फाऊंडेशन संगठन छोटे छोटे हरित क्षेत्रों को बढ़ावा देकर बहुत नेकी का काम कर रहा है। इससे सभी लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा और वायु की गुणवत्ता सुधरेगी। नागर ने बताया कि हर निवासी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग जैसे मुद्दों से निपटने के लिए ऐसे प्रयासों में हम सभी को सहभागिता करनी चाहिए।

संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह उनका 25 वां मियावाकी फॉरेस्ट है। आगामी कार्यों में भी सामाजिक संगठनों और स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर इस योजना को और व्यापक रूप से सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के फाउंडर मेंबर मधुकर वार्ष्णेय,मुनीश कुंद्रा,माधुरी वार्ष्णेय,दीपक भारद्वाज,अजीत सिंह,अजय पाल,धर्मेंद्र सिंह,अनमोल,सुशील,खेड़ी गांव से श्याम सिंह नंबरदार,उदय सिंह नंबरदार व अन्य ग्राम निवासी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *