Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 16 at 7.49.04 PM

पूर्व पार्षद सुंदर माहौर व आप नेत्री जया शर्मा हुए कांग्रेस में शामिल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 16 at 7.49.04 PM

फरीदाबाद:विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है। इसी कड़ी में पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता सुंदर माहौर और आम आदमी पार्टी के नेत्री जया शर्मा ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने दोनों को पार्टी का पटका पहनाया और उन्हें विश्वास दिलाया कि कांग्रेस में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।सिंगला ने कहा कि भाजपा नेताओं का अब अपनी पार्टी से मोहभंग होने लगा है और उन्हें पता है कि हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की बनने वाली है और कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है,जो छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर चलती है इसलिए लोगों का रुझान कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है।

इस मौके पर पूर्व पार्षद व भाजपा नेता सुंदर माहौर ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है और कांग्रेस की विकासपरक नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी का दामन थामा और अब वह कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला के समर्थन में प्रचार प्रसार कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का कार्य करेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261012 WA0001

सेवा संकल्प अभियान के तहत 12 अक्टूबर को भैंसरावली में लगेगा सेवा सेतु कैंप

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:हरियाणा सरकार द्वारा आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *