Breaking News

फरीदाबाद : प्रेम नगर झुग्गी वालों को 323 फ्लैट के लेटर दिए गए

प्रेम नगर झुग्गी वालों को 323 फ्लैट के लेटर दिए गए
फरीदाबाद:सेक्टर-56 व 56ए में बने आशियाना फ्लैट के प्रमाण पत्र अब सेक्टर-17 में बसी प्रेम नगर झुग्गीवासियों को आशियाना फ्लैट में रहने के लिए प्रमाण पत्र हुड्डा ने दे दिये हैं | जिनमें कुल आवेदन प्रेम नगर झुग्गीवासियों ने 1573 आवेदन किये थे |
पर समय की परेशानी के कारण कुछ लोगों के नाम लिस्ट में नही लिखे गए थे | पर सही जांच के दौरान देखा गया तो 1625 लोगों ने आवेदन किये थे | जिनका नाम अब लिस्ट में लिख दिया गया है | पर हम आपको बता दें कि सन् 2015 में प्रेम नगर ओर किसान मजदूर कालोनी ने मिलकर हुड्डा से फ्लैट की मांग की थी |
जिसमें हुड्डा ने जवाब में कहा था कि जो लोग इन कालोनियों में 15 साल से रह रहे हैं | वह अपने डॉमिसाइल व राशन कार्ड,आधार कार्ड, के द्वारा आवेदन करें | ताकि हम दोनों कालोनियों को मुआवजा दे सकें | तो दोनों कालोनियों ने मिलकर आशियाना फ्लैट के लिए आवेदन किये थे |
उसके बाद सन् 2017 में इन लोगों के ड्रॉ हुड्डा अधिकारी ने खोल दिया जिसमें फ्लैट का नंबर और ब्लॉक नंबर व साथ झुग्गी नंबर फार्म नंबर के द्वारा लोगों सूचित किया था | सूचित करने के दौरान 853 लोगों के नाम बोले गए थे |
पर जब लिस्ट लगाई तो 1573 लोगों के नाम लिस्ट में लिख दिए गए थे | पर अब 1625 लोगों के नाम बताए जा रहे हैं | बृहस्पतिवार को 325 लोगों को आशियाना फ्लैट का प्रणाम पत्र दिया गया है |

रिपोर्ट बी. आर. मुराद ibn24x7news  फरीदाबाद,हरियाणा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261012 WA0000

श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में शारदीय नवरात्र का भव्य शुभारंभ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद: लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम एवं सिद्धदाता आश्रम में शारदीय नवरात्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *