Breaking News

फरीदाबाद: सराय ब्रिगेड का 25वीं हरियाणा राज्य स्तरीय एम्बुलेंस

सराय ब्रिगेड का 25वीं हरियाणा राज्य स्तरीय एम्बुलेंस
फरीदाबाद:प्रतियोगिता में लाजवाब प्रदर्शन नारनौल में आयोजित 25वीं हरियाणा राज्यस्तरीय एम्बुलेंस कम्पटीशन में सराय ख्वाजा कैडेट एम्बुलेंस डिवीजन और कैडेट नर्सिंग डिवीजन ने प्रधानाचार्या नीलम कौशिक के दिशा निर्देशानुसार ब्रिगेड अधिकारी रविन्दर कुमार मनचन्दा के नेतृत्व में ब्रिगेड सदस्यों ने लाजवाब प्रदर्शन कर सराय ख्वाजा विद्यालय के साथ जिले का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है ।
विद्यालय के इंग्लिश प्रवक्ता, जे आर सी और एस जे ए बी अधिकारी रविन्दर कुमार मनचन्दा ने विस्तृत ब्यौरा देते हुए बताया कि नारनौल में आयोजित इस स्टेट एम्बुलेंस मीट में हरियाणा राज्य की 186 ब्रिगेडस ने प्रतिभागिता की थी | फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए सराय ख्वाजा के सरकारी स्कूल की चार टीमों ने प्रतियोगिता की और लड़कियों की जूनियर टीम ने सेकंड रनर्स अप शील्ड जीता तथा जूनियर लड़कों ने भी इसी शानदार प्रदशर्न को दोहराते हुए एक और द्वितीय रनर्स अप शील्ड पर सराय ख्वाजा फरीदाबाद का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित करवाया।
मनचन्दा ने कहा कि लड़के और लड़कियों की ब्रिगेड कैप्टन विशाल और कशिश ने शानदार मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल महोदय हरियाणा श्री सत्यदेव नारायण आर्य को सैल्यूट करते हुए सराय की टुकड़ी की अगुआई की। इस से पूर्व सराय ब्रिगेड ने वायवा और प्रैक्टिकल में भी लाजवाब प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। महामहिम राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने सरांय ख्वाजा की दोनों ब्रिगेड के सभी पांच-पांच सदस्यों को मैडल, शील्ड और सर्टिफिकेट्स प्रदान कर गौरवान्वित किया।
रेड क्रॉस सचिव गौरव रामकरण, ड़ी टी ओ ईशांक कौशिक, पूर्व सचिव बी बी कथूरिया, रतन सिंह आज़ाद, डॉक्टर एम पी सिंह, प्राचार्य नीलम कौशिक, रेनु शर्मा, शारदा, वीरपाल, रूप किशोर, दान सिंह, अंजना मनचन्दा, अजय, श्रीनिवास, अशोक कुमार और सम्पूर्ण विद्यालय प्रबंधन ने सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड सराय ख्वाजा को लाजवाब उपलब्धि के लिए बधाई दी और आगे भी सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया|

रिपोर्ट बी. आर. मुराद ibn24x7news  फरीदाबाद,हरियाणा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *