Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 30 at 8.50.55 PM

देवरिया: थाना रामपुर कारखाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर जनपद में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना रामपुर कारखाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग के आरोप में न्यायालय में पेश किया।WhatsApp Image 2025 03 30 at 8.50.55 PM

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

  1. दिलीप पटेल पुत्र चंद्रभान, निवासी गोविंदपुर, थाना रामपुर कारखाना, देवरिया।

  2. शोभनाथ गोड़ पुत्र रामखिलाड़ी, निवासी गोविंदपुर, थाना रामपुर कारखाना, देवरिया।

  3. मुद्रिका प्रसाद पुत्र स्व. भोला प्रसाद, निवासी बरईपुर मंगलराव, थाना रामपुर कारखाना, देवरिया।

  4. अर्जुन कुमार पुत्र मुद्रिका प्रसाद, निवासी बरईपुर मंगलराव, थाना रामपुर कारखाना, देवरिया।

  5. गुलाब पुत्र भुकली प्रसाद, निवासी बरईपुर मंगलराव, थाना रामपुर कारखाना, देवरिया।

  6. सुरेंद्र पुत्र रामाज्ञा, निवासी सामीपट्टी, थाना रामपुर कारखाना, देवरिया।

गिरफ्तारी दल:

  • उप निरीक्षक जयसिंह यादव

  • उप निरीक्षक सुरेन्द्रनाथ तिवारी

  • कांस्टेबल इंद्रजीत वर्मा

  • कांस्टेबल कृष्ण देव साहनी

पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए विधिक धाराओं में चालान कर दिया। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया जा सके।

(IBN24x7 News के लिए देवरिया से रिपोर्ट)

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …