Breaking News
a164be57 d979 48c7 a93b afd1e3507a49

आम आदमी की झाड़ू से होगा भाजपा का सफाया : धर्मवीर भड़ाना

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

a164be57 d979 48c7 a93b afd1e3507a49

फरीदाबाद:एनआईटी-86 विधानसभा निगम वार्ड नंबर 6 के सोनिया चौक के समीप राजू गौतम के कार्यालय शुभारंभ करने के लिए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मवीर भड़ाना पहुंचे वहां फूलमालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ धर्मवीर भड़ाना व उनके सहयोगियों का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर अपना परचम लहराएगी और जहां तक बात एन आई टी 86 विधानसभा की है इसकी दुर्गति, दुर्गंध और जनता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले,नकली जनता के सेवादार बनने वाले,नकली नेताओं का सफाया कर सभी समस्याओं से निजात दिलवाने का काम करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि इनके पाप का घड़ा भर चुका है और 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और विधायक बनने पर विधानसभा की गंदगी और सीवर एवं पानी की समस्याओं को जल्द से जल्द से दूर किया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक राजू गौतम,आम आदमी पार्टी फरीदाबाद जिला सचिव मेहरचंद हरसाना,सुभाष बघेल,अमित कुमार,खुर्शीद खान सुभाष गौतम,अनिल पोसवाल समेत दर्जनों लोग रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *