Breaking News

सुधांशु जी महाराज के दिव्य भक्ति सत्संग स्थल पर किया गया भूमि पूजन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:परम पूजनीय सुधांशु महाराज के पावन सानिध्य में होने वाले चार दिवसीय दिव्य भक्ति सत्संग स्थल पर प्रधान राजकुमार अरोड़ा,उप प्रधान एचबी भाटिया, सचिव डॉक्टर आर.बी बारी,वरिष्ठ उप प्रधान जेपी अग्रवाल ने पूरे विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर प्रधान राजकुमार अरोड़ा ने बताया कि आगामी 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक परम पूज्यनीय सुधांशु महाराज अपने ओजस्वी प्रवचनों की वर्षो अपने भक्तों पर करेगें। उन्होनें बताया कि 12,13 और 14 को प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक विशेष मंत्र सिद्धि साधना और प्रात:काल मंत्र दीक्षा का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है।

राजकुमार अरोड़ा ने बताया कि 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर को सांय 5 बजे से 7 बजे तक दिव्य भक्ति सत्संग होगा। उन्होनें कहा कि भक्ति सत्संग में सपिरवार व ईष्ट मित्रों सहित पधार कर भक्ति लाभ प्राप्त करें।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

डीपीएस ने 99.5 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में जेइर्ई एडवांस 2024 के हाल …