Breaking News

फरीदाबाद : एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों की हुई बैठक

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों की हुई बैठक 
फरीदाबाद: जिले के 16 कार्यक्रम अधिकारियों की एक बैठक राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी नंबर -3 फरीदाबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संयोजक सुशील कणवा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई । इस अवसर पर सुशील कणवा जिला संयोजक एनएसएस फरीदाबाद ने बताया की इस बैठक का मुख्य मुद्दा एनएसएस के कार्यक्रमों को तेज करना और पॉलीथिन मुक्त फरीदाबाद मुहिम में मदद करना था |
इस अवसर पर सभी एनएसएस अधिकारियों ने शपथ ली की इकाइयां सभी मिलकर पॉलिथीन को अपने अपने क्षेत्र से बाहर करेंगे और उन्होंने पॉलिथीन के इस्तेमाल को वातावरण के लिए नुकसानदायक है विस्तार से समझाया और अपने-अपने विद्यालय में जाकर स्वयंसेवकों के माध्यम से पॉलिथीन मुक्त फरीदाबाद मुहिम को तेज बढ़ाने के लिए आगे आकर एक कदम बढ़ाया ।
इस अवसर पर ओल्ड गर्ल्स स्कूल फरीदाबाद से कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा हुड्डा , मनुस्मृति सराय ख्वाजा से रूप किशोर शर्मा , सरोज बाला , एनआईटी तिकोना पार्क से परसादी लाल शर्मा , बल्लभगढ़ गर्ल्स स्कूल से विभा जैन,रंगीता , ओल्ड फरीदाबाद बॉय स्कूल से विष्णु सक्सेना,कुलदीप मेट्रो स्कूल से ऊषा , तिगांव स्कूल से सुनील नागर , बल्लभगढ़ बॉय स्कूल से डॉक्टर नरेंद्र सैनी व एम. डी.स्कूल से कमल भारद्वाज ने भाग लेकर पॉलिथीन मुक्त फरीदाबाद में अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया ।

रिपोर्ट बी. आर. मुराद ibn24x7news  फरीदाबाद,हरियाणा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *