Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 08 at 7.52.25 PM

अफसोस दिन हमारे गर्दिश में आ रहे हैं,जेवर तेरी ये प्यारी मुझ को रुला रहे हैं राम

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 10 08 at 7.52.25 PM

फरीदाबाद:विजय रामलीला के इतिहासिक मंच पर प्रभु राम मिले शबरी से। मुनि मतंग के कथन अनुसार शबरी भगवान राम का बरसो से इंतज़ार कर रही थी। भगवान ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण सहित उसको दर्शन दिए। प्रेम भाव के भूखे भगवान ने शबरी के हाथ से झूठे बेर खाये। शबरी की भूमिका में घनिष्ट वधवा और राम के रोल को सजीव करते सौरभ कुमार ने सबको भाव विभोर कर दिया।

इसके बाद इसी मंच पर दिखाया गया राम और हनुमान का भव्य और मनोरम मिलन,इस दृश्य जीवंत करते हनुमान की भूमिका में कमिटी के महासचिव वैभव लड़ोइया नजर आये,हनुमान ने कल श्री राम की इस रामायण में प्रथम प्रवेश किया जिसके लिए मोटराइज़्ड तरीके से विमान पर श्री राम और हनुमान की भव्य झांकी दर्शाई गयी। हनुमान ने राम और सुग्रीव की मित्रता करवाई। सुग्रीव बने निशांत नागपाल ने जम के अभिनय किया। बाली का रोल कमल शर्मा ने निभाया। इसी मंच ओर कल हुआ बाली वध और हनुमान की लंका को रवानगी होगा लंका दहन।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *