Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 29 at 2.38.42 AM

कांग्रेस समस्या का नाम है और देश में जितनी भी समस्याएं हैं सब कांग्रेस की देन है:योगी आदित्यनाथ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 29 at 2.38.42 AM

फरीदाबाद:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को फरीदाबाद में विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समस्या का नाम है और देश में जितनी भी समस्याएं हैं सब कांग्रेस की देन है। कांग्रेस को घेरते हुए योगी ने कहा कि देश के विभाजन,बंटवारे की त्रासदी का कारण कांग्रेस ही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटा तथा आतंकवाद,नक्सलवाद,उग्रवाद और अराजकता की भट्ठी में धकेलने का काम किया। देश में भ्रष्टाचार,परिवारवाद,भाई-भतीजावाद की प्रवृति फैलाने का काम भी कांग्रेस ने किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस देश की समस्या का नाम है तो दूसरी ओर भाजपा समाधान है।

फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा की डबुआ सब्जी मंडी में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एनआईटी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार फागना,बल्लभगढ़ से मूलचंद शर्मा,पृथला से टेकचंद शर्मा,बड़खल से धनेश अदलखा,फरीदाबाद से विपुल गोयल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड वोटों से विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर,जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा, विधायक नरेंद्र गुप्ता,अनिल नागर,भगवान सिंह,डा.आरएन सिंह,राजेश नागर,कवीन्द्र फागना,संदीप भड़ाना,संजीव सोम,लक्ष्यवर्धन सिंह,मुकेश डागर,भजन भगत,बाबा जितेन्द्र दास,बाबा सेवक दास आदि उपस्थित रहे।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश ही नहीं पूरी दुनिया जानती है कि अयोध्या में 500 वर्षों के बाद रामलला फिर से पावन जन्म भूमि पर विग्रह के रूप में विराजमान हुए हैं। 22 जनवरी 2024 को पीएम मोदी ने अपने कर कमलों से पांच सदी के इंतजार को समाप्त किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर बनाने के लिए 76 बड़ी लड़ाईयां हिंदुओं ने लड़ी और लाखों हिंदू बलिदान हुए। इन बलिदानियों में संत,निहंग,वैरागी,सन्यासी,राजे-रजवाड़े,गृहस्थ युवा और माता-बहनें हर तबके के लोग शामिल हुए और रामल्ला की जमीन को मुक्त कराने में बढ़चढ़ कर भाग लिया था।

कांग्रेस को घेरते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने देश की आजादी को कैद करके रखा। 1947 में भारत आजाद हुआ तब राम मंदिर का निर्माण तत्काल हो जाना चाहिए था,क्योंकि उस समय कोई विवाद भी नहीं था। कांग्रेस की सरकार चाहती तो भव्य राम मंदिर का निर्माण करवा सकती थी,लेकिन कांग्रेस ने विवाद खड़ा करवाकर बैरियर खड़ा कर दिया और समाधान नहीं होने दिया। कांग्रेस समस्या का समाधान 65 वर्षों में नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बनें और 2017 में यूपी में भाजपा की सरकार बनी और 2019 में राम मंदिर विवाद समाप्त हुआ और भव्य मंदिर का निर्माण हुआ। यूपी में अब दंगा समाप्त हो गया है और दंगाई या तो जेल में है या फिर जहन्नुम की यात्रा पर निकल चुके। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग भारत को कोसते थे,भारत सम्प्रभुता को चुनौती देते थे आज उनके मुंह से राम-राम शब्द निकल रहा है यह सब धारा-370 समाप्त होने का प्रभाव है। उन्होंने कहा कि बीजेपी मजबूत होगी तो हरे राम-हरे कृष्णा भी लोग सड़कों पर गाते हुए आपको दिखाई देंगे।

उन्होंने कहा कि साढ़े सात वर्षों से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इन साढ़े सात वर्षों में कहीं कोई दंगा सुनने को नहीं मिलेगा। साढ़े सात साल पहले यूपी में हर दूसरे व तीसरे दिन दंगें होते थे। यूपी में अब दंगा समाप्त हो गया है और दंगाई या तो जेल में है या फिर जहन्नुम की यात्रा पर निकल चुके हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा का मतलब है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा,सुशासन,विकास की गारंटी। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के हर गरीब,किसान,युवा और महिलाओं को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने की गारंटी। भाजपा का मतलब एक भारत,श्रेष्ठ भारत बनाकर भारत की आस्था को सम्मानित करने की गारंटी। कांग्रेस शासन में माफिया हरियाणा का शोषण करते थे,हरियाणा के विकास में रोड़े अटकाते थे। कांग्रेस पर बरसते हुए योगी आदित्य ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि कभी कांग्रेस राम मंदिर का निर्माण करवा सकती थी क्या? क्या कांग्रेस के रहते जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हट सकती थी? क्या देश से आतंकवाद समाप्त हो सकता था? योगी ने कहा कि कांग्रेस राज में ये कोई बातें संभव नहीं थी,लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में सब काम हुए और आज भारत सुरक्षित हाथों में है।

उन्होंने कहा कि भाजपा वर्तमान को तो सुरक्षित कर रही है,भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। योगी ने कहा कि से 10 साल पहले का कांग्रेस शासन याद कीजिए। कांग्रेस ने पूरे हरियाणा को भ्रष्टाचार में आकंठ डूबो दिया था। लूट खसोट थी,वन माफिया,खनन माफिया,भूमाफिया,गौ माफिया कांग्रेस के इर्द-गिर्द थे। कांग्रेस शासन में ये माफिया हरियाणा का शोषण कर रहे थे,हरियाणा के विकास में रोड़े अटका रहे थे। लेकिन भाजपा ने इन सब माफियाओं को समाप्त कर सुशासन स्थापित किया। भाजपा शासन के 10 वर्षों में हरियाणा ने विकास की नई यात्रा आरंभ की योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा शासन के 10 वर्षों में हरियाणा ने विकास की नई यात्रा आरंभ की। आज हरियाणा में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। प्रदेश में फोर लाइन,सिक्स लाइन सड़कों का निर्माण हुआ है।

आईआईटी,आईटीआई,मेडिकल एम्स जैसे संस्थानों,विश्वविद्यालयों से हरियाणा की नई पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार कहती थी कि देश के संसाधनों पर सिर्फ मुसलमानों का अधिकार है,जबकि प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ,सबका विकास,सबका प्रयास और विश्वास की बात करते हैं। जहा-जहां भाजपा की सरकार है वहां सुरक्षा,सुशासन और विकास है योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिल रहा है। 60 करोड़ गरीब लोगों को आयुष्मान जैसी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है, 4 करोड़ गरीबों को आवास, 10 करोड़ गरीबों को उज्जवला योजना का कनेक्शन,युवाओं को रोजगार मिल रहा है। जहा-जहां भाजपा की सरकार है वहां सुरक्षा,सुशासन और विकास है।
कांग्रेस,इनेलो कभी हरियाणा का विकास करना नहीं चाहती।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय एकता,अखंडता और विकसित भारत के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा लगातार विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार की डबल स्पीड को बाधित नहीं होने देना है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस,इनेलो कभी हरियाणा का विकास करना नहीं चाहेगी। अगर विकास होगा तो कांग्रेस-इनेलो की दुकानें बंद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरी अपील है कि सुरक्षा और सम्मान के लिए विकास तथा विरासत की यात्रा को और बेहतर बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों का विजयी बनाएं।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी रैली में जनता से भाजपा प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला। कृष्णपाल गुर्जर ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत में कुछ बोलते हैं और अमेरिका में जाकर कुछ और बोलते हैं। राहुल भारत में कहते हैं कि बीजेपी आरक्षण को समाप्त कर देगी,वहीं अमेरिका में जाकर राहुल कहते हैं कि कांग्रेस को मौका मिला तो कांग्रेस आरक्षण को खत्म करेगी। गुर्जर ने कहा कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी को हटाने के चक्कर में कांग्रेस को मिटाने का फैसला कर लिया है। गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में काफी अंतर है। कांग्रेस ने हरियाणा में जो घोषणा पत्र जारी किया है, यही घोषणा पत्र दो साल पहले हिमाचल प्रदेश में जारी किया था। दो वर्षों में कांग्रेस ने हिमाचल में महिलाओं को एक भी रुपया नहीं दिया और ना ही एक युनिट बिजली फ्री दी। जबकि बीजेपी की सरकार ने मध्य प्रदेश में 2000 रुपये देने की गारंटी दी थी। अब मध्य प्रदेश में 3000 रुपये महिलाओं के बैंक खातों में आ रहे हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *