Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 24 at 11.34.59 AM

विजय प्रताप के समर्थन में आए हजारों लोगों के बीच भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने जमकर उनकी पीठ थपथपाई

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 24 at 11.34.59 AM

फरीदाबाद:बड़खल झील को अरावली पहाड़ी में झीलों से कनेक्ट कर साफ पानी से भरा जाना,शहर के रिहायशी क्षेत्र में चल रहे शराब के ठेकों को पूर्णता हटाना,फरीदाबाद शहर की लगभग 1800 लीज की दुकानें जो कि 99 वर्ष की लीज पर है को पुरानी शर्तों एवं दरों एवं नियमों के अनुसार फ्री होल्ड किया जाना,फरीदाबाद बड़खल क्षेत्र के लिए एक नया डिग्री कालेज एवं अस्पताल का निर्माण,फरीदाबाद बड़खल क्षेत्र की रिहायशी क्षेत्र में चल रही दुकानों एवं व्यवसायिक भवनों को कांग्रेस द्वारा निर्धारित पुरानी दरों पर (सन् 2011) रेगुलराइज करवाना,फरीदाबाद के सरकारी कच्चे कर्मचारी,गेस्ट टीचर,आशा वर्करों एवं आंगनवाड़ी वर्करों को पक्का करवाना,फरीदाबाद शहर को टोल मुक्त एवं जाम मुक्त करवाना,शहर में गुड गर्वनेंस पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की व्यवस्था,बड़खल क्षेत्र में ट्रामा सेन्टर की स्थापना कर शहर को रेफर मुक्त करवाना,नाहर सिंह स्टेडियम के अधूरे निर्माण को पूर्ण करवाना,फरीदाबाद शहर में नये आई.एम.टी.क्षेत्र की स्थापना,हरियाणा में रिक्त सरकारी पदों पर बडखल फरीदाबाद के युवाओं को रोजगार दिलवाना,फरीदाबाद के नॉन कन्फरमिंग जोन में बने उद्योगों के लिए जगह को कनफर्म करवाना या कन्फमेशन का दूसरा विकल्प निकालना,फरीदाबाद को कचरा मुक्त बनाने के लिए दो

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर वेस्ट मेनेजमेंट प्लांट बनवाना तथा शहर की सफाई के लिए मोहल्ला/ब्लाक स्तर पर नये युवा कर्मचारियों की भर्ती,प्रोपर्टी आई.डी.फैमली आई.डी.तथा अन्य सरकारी पोर्टलों का सरलीकरण एवं समस्या का निदान करना,लकड़पुर फाटक एवं ग्रीन फील्ड पर नया अंडरपास बनवाना,गुरूकुल फाटक पर पुल का निर्माण एवं अनंगपुर चौक पर फलाईओवर का निर्माण,गोवंश का संरक्षण एवं आवारा पशुओं की समस्याओं से छुटकारा की व्यवस्था करना,प्रत्येक वार्ड में स्वास्थ केन्द्र,पार्कों का सौन्दर्यकरण,समुदायिक भवन एवं वरिष्ठ नागरिक कल्ब की स्थापना करना,फरीदाबाद गांवों के लाल डोरे का दायरा बढ़ाया जायें,बड़खल विधानसभा क्षेत्र चल रहे सरकारी स्कूलों में पंजाबी भाषा की शिक्षा उपलब्ध करवाना यह सभी पूरी होंगी।
कांग्रेस गरीब लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री देगी,500 रुपये में गैस सिलेंडर देगी,बुजुर्गों को छह हजार पेंशन,महिलाओं को दो हजार पेंशन दी जाएगी। कांग्रेस सरकार आते ही भाजपा का पोर्टल राज खत्म किया जाएगा। सबसे पहले परिवार पहचान पत्र को खत्म किया जाएगा। साथ ही प्रॉपर्टी आइडी की अनिवार्यता खत्म करके सभी कच्ची कॉलोनियों को पक्का किया जाएगा।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए विजय प्रताप ने कहा कि नेहरू ने महान नगरी न्यू इंडस्ट्रीयल टाउन बसाया। टाउन के लोगों ने मेहनत के बलबूते इसे इंडस्ट्रीयल रूप से विकसित सिटी बनाया। उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सरकार जब गई तो 70 हजार करोड़ का कर्जा था,लेकिन 4 लाख करोड़ के आसपास कर्जा हम पर है। हुड्डा के समय में फरीदाबाद में सबसे पहले मेट्रो लाने का काम हुआ। जिसके लिए प्रदेश सरकार ने 25 हजार करोड़ रुपए दिया। विजय प्रताप ने कहा कि शहर का गौरव अगर कोई वापिस लौटा सकता है तो वह केवल भूपेन्द्र सिंह हुड्डा। आज शहर के लोग सीवर युक्त पानी पीने को मजबूर हैं,दस साल से रेलवे स्टेशन बन रहा है,नाहर सिंह स्टेडियम पिछले 8 साल से बन रहा है। भाजपा सरकार ने शहर के ऐतिहासिक दशहरा पर्व को हमसे छीन लिया। लेकिन,कांग्रेस सरकार आई तो फिर से शहर की सामाजिक-धार्मिक संस्थाएं दशहरा मनाएंगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *