Breaking News

बार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा बड़खल के दशहरा मैदान में दशहरा पर्व:विजय प्रताप सिंह 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट IMG 20240912 WA0025

फरीदाबाद:बड़खल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने बड़खल तहसील में नामांकन भरा।

इससे पूर्व मेट्रो गार्डन में उपस्थित जनता एवं अपने पिता पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान का आशीर्वाद है कि चुनाव दशहरा पर्व से पहले आयोजित हो रहे हैं।

इसलिए प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद फरीदाबाद का ऐतिहासिक पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया जायेगा। उन्होंने बड़खल विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से हाथ जोड़कर आशीर्वाद मांगता हुए कहा कि 10 वर्ष में भाजपा ने प्रदेश को कर्ज में डुबाया है। कांग्रेस की सरकार जब गई तो 70000 करोड़ का कर्ज था जो अब बढ़कर 5 लाख करोड़ हो गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार आने पर फरीदाबाद को उसका खोया हुआ स्वरूप लौटाया जायेगा। शहर को प्रदेश में नंबर वन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा शहर सीवर,गड्ढों से भरा हुआ है। सरकार आने पर शहर को बनाएंगे गड्ढा मुक्त,कचरा मुक्त। लोगों को फैमिली आईडी,प्रॉपर्टी आईडी पोर्टल और म्यूटेशन की लूट दिलाएंगे मुक्ति।

विजय प्रताप ने अपने संबोधन में कहा कि 10 साल में फरीदाबाद का जो बेड़ा गर्क हुआ है,सड़क,पानी, सीवर के लिए लोग तरस रहे हैं। कभी शहर की शान कहे जाने वाले रोज गार्डन में एक भी रोज नही है। भाजपा ने शहर को स्लम में तब्दील कर दिया है। गांव,शहर,कॉलोनी,सेक्टर सभी जगह सीवर बह रहा है।

टोल को जजिया कर कहने वाली सरकार ने शहर को टोल सिटी बना दिया है। आज शहर में 6-6 टोल है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर इनमें से तीन टोल को हटाने का काम आपका भाई,आपका बेटा करेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 200000 नौकरी खाली पड़ी है। कांग्रेस सरकार आने पर नौकरियों को भरा जाएगा,युवाओं को दिया जाएगा रोजगार। बुजुर्गों को दी जाएगी ₹6000 पेंशन,सिलेंडर मिलेगा ₹500 में और ₹300 यूनिट बिजली फ्री।

एक परिवार का बनेगा हेल्थ कार्ड सालाना मिलेगा 25 लाख तक का इलाज मुफ्त। इसके अतिरिक्त सरकार बनने के बाद हरियाणा में होगा प्रवासी कल्याण बोर्ड़ का गठन। विजय प्रताप ने कहा कि एनआईटी टाउन ने अपनी मेहनत के बलबूते पर तरक्की करके शहर को एक पहचान दी है।

कांग्रेस सरकार आने पर टाउन में बनाया जाएगा राज्य स्तरीय पंजाबी भवन। गुड़गांव तक मेट्रो ले जाने का काम भी कांग्रेसी करेगी। बीजेपी की तरह लोगों को झूठे वादों में नहीं फसाया जाएगा। गुड़गांव के बाद अगला कदम मेट्रो पलवल तक पहुंचाने का काम भी कांग्रेस करेगी।

इसके अलावा बीपीएल कार्ड का दोबारा सर्वे कराया जायेगा और गरीबों को उनका उचित हक दिया जायेगा। कांग्रेस सरकार आने पर जो लोग जहां बैठे हैं उनको वहीं प्लॉट आवंटित होंगे। सभी सरकारी सुविधा

टाउन के अंदर जो 99 साल की लीज थी उसको रिव्यू करेंगे,उनको मालिकाना हक देंगे। इसके बाद विजय प्रताप ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन भरा और क्षेत्र की जनता से जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *