Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 01 at 8.07.00 PM

हरियाणा पर्यटन दिवस गोल्डन जुबली के उपलक्ष्य में आयोजित

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 01 at 8.07.00 PM

फरीदाबाद:हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग एथेनिक इंडिया टूरिस्ट रिजॉर्ट राई के द्वारा हरियाणा पर्यटन दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लक्षित सरीन (आईएएस) एडीसी सिरसा,विशिष्ट अतिथि राकेश गौतम डीपीआरओ,कमलेश शास्त्री मंडल बाल कल्याण अधिकारी,जिला बाल कल्याण अधिकारी सुंदरलाल खत्री,विमल खंडेलवाल संरक्षक रेडक्रॉस सोसाइटी ने शिरकत की। और हरियाणा में पर्यटन के क्षेत्र में हो रहे विकास और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपाल एजीएम टूरिज्म विभाग के द्वारा की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ रिबन काटकर किया गया। हरियाणा के प्रसिद्ध सांस्कृतिक नृत्य और चित्र प्रतियोगिता,रंगोली का प्रदर्शन के साथ हुआ,जिसने दर्शकों को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया। इसके बाद विभिन्न पर्यटक स्थलों के विकास और उनके प्रचार-प्रसार के लिए किए गए प्रयासों को सभी के सामने प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में लक्षित सरीन ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य राज्य को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है। हम न केवल ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण पर ध्यान दे रहे हैं,बल्कि नए पर्यटन स्थलों का भी विकास कर रहे हैं।

आने वाले समय में हरियाणा में इको-टूरिज्म,हेरिटेज टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जाएगा। राजपाल ने बताया कि जैसे प्रमुख स्थलों के विकास के लिए नए प्रस्ताव शामिल हैं। इसके अतिरिक्त,पर्यटन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों पर भी चर्चा की गई। सभी सहभागियों को प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
हरियाणा पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी अधिकारियों,पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों,और स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *