Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 01 at 8.16.04 PM

भाजपा सरकार में किसान वर्ग उन्नति की राह पर हुआ अग्रसर:जैजू ठाकुर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 01 at 8.16.04 PM

फरीदाबाद:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह मांडी के दिशा निर्देश अनुसार भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू उर्फ जैजू ठाकुर ने किसान ट्रैक्टर यात्रा का आयोजन किया गया। यह रैली फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के कुसुम भाटी कार्यालय से आरंभ होकर पूरे क्षेत्र में घूमते हुए तिगांव विधानसभा क्षेत्र में पहुंची।

इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने इस यात्रा में बढ़चढकर हिस्सा किया और जगह-जगह यात्रा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए राजू उर्फ जैजू ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए है,खासकर किसानों की बात की जाए तो केंद्र व प्रदेश सरकार ने इस वर्ग के लिए इतनी योजनाएं क्रियान्वित की है,जिससे प्रदेश का किसान आज खुशहाली के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव घोषित हो चुके है और किसान सहित अन्य वर्ग प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प ले चुका है।

यात्रा के दौरान जगह-जगह जैजू ठाकुर ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा,कुसुम भाटी,राजेंद्र तालान,रिषी राज गुप्ता,गीता शर्मा खेडी मंडल अध्यक्ष,सुरेंद्र वर्मा,सह सचिव सुधीर दीक्षित,सुनील सरधाना तिगांव मंडल अध्यक्ष,संजय सिंह सराय मंडल अध्यक्ष,मुनेश श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष,अजीत शर्मा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *