Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 05 at 6.07.34 PM

जन्मदिन पर लें शहर को स्वच्छ,खुशहाल और हराभरा बनाने का संकल्प:जेटली

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 05 at 6.07.34 PM

फरीदाबाद:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सलाहकार एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव जेटली ने कहा कि जन्मदिन तभी सार्थक एवं महत्वपूर्ण दिन बन सकता है,जब हम इस दिन शहर को स्वच्छ,खुशहाल और हराभरा बनाने का संकल्प लेकर इस दिशा में काम करें। जेटली ने शहर में जगह जगह मनाए गए अपने जन्मदिन समारोह के दौरान लोगों को यह संदेश दिया। इस मौके सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली ने कहा कि जन्मदिन तो आते जाते रहते हैं। हमारी उम्र बढाते हैं। लेकिन हमारा एक फर्ज है कि कैसे लोगों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आएं।यदि हम लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब होते हैं,तभी हमारा जन्मदिन मनाना सार्थक हो सकता है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश और प्रदेश के विकास के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। अंतिम व्यक्ति तक उसका हक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। यदि हम अपने उद्देश्य को पूरा कर पाते हैं तो हमारा जन्मदिन मनाना सार्थक होगा। शहर में पहली बार बार ऐसा देखने को मिला जब लोगों ने अपनी स्वैच्छ से जगह जगह किसी राजनेता के जन्मदिन समारोह का आयोजन किया।जेटली का जन्मदिन पांच अगस्त सोमवार को है। लेकिन शहर में इससे एक दिन पहले ही रविवार को भी कई स्थानों पर लोगों उनका जन्मदिन समारोह काफी धूमधाम से आयोजित किया। अपने जन्मदिन के मौके पर सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली जहां जहां समारोह में पहुंचे,वहां वहां उन्होंने पौधारोपण कर अपने संदेश को सार्थक करने का प्रयास किया।

कई स्थानों पर जन्मदिन समारोह में पहुंचते ही महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ राजीव जेटली जिंदाबाद के नारे भी लगाए।जेटली अपने जन्मदिन से एक दिन पूर्व रविवार को सैनिक कालोनी निवासी अंजू चौधरी के निवास स्थान समेत कई स्थानों पर आयोजित जन्मदिन समारोह में लोगों के निमंत्रण पर पहुंचे। इस मौके पर एडवोकेट गौरव अरोड़ा,अंजू चौधरी,अंकित गुलाटी,विकास भाटिया,राजेश अरोड़ा,डॉ.शत्रुघन,नरेश,अशोक,सन्नी,अरूण और धर्मपाल समेत सैंकड़ों गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *