Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 03 at 5.41.26 PM

इनसो स्थापना दिवस ऐतिहासिक और यादगार रहेगा:रवि शर्मा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 03 at 5.41.26 PM

फरीदाबाद:इनसो फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष रवि शर्मा ने प्रैस को जारी बयान में बताया कि इनसो का 22 वां स्थापना दिवस युवा सेवा संकल्प दिवस के रूप में सिरसा स्थित चौ.देवी लाल विश्वविद्यालय में मनाया जाएगा। रवि शर्मा ने बताया कि इनसो के स्थापना दिवस में पुरे हरियाणा प्रदेश से हजारों कि संख्या में युवा पहुंचकर पुर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला एव भाई दिग्विजय के हाथों को मजबूत करेगें एव संगठन की एकता का परिचय देंगे। उन्होनें कहा कि विपक्षी पार्टियां जो सोच रही है कि जेजेपी पार्टी कमजोर हो रहा है उनकी भी इस कार्यक्रम के बाद आंखे खुली की खुली रह जाएगी।युवाओं में पुर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला एव भाई दिग्विजय काफी लोकप्रियता है इसलिए इसमें युवाओं का हुजूम उमड़ेगा। चुनाव नजदीक है इसलिए भी इस कार्यक्रम की अहमियत और भी बढ़ गई है।

वहीं जिला अध्यक्ष रवि शर्मा ने फरीदाबाद के प्रत्येक हलकों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच इनसो स्थापना दिवस का निमंत्रण दिया साथ ही युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे का आग्रह किया। वहीं अंत में रवि शर्मा ने बताया कि इनसो स्थापना दिवस में हरियाणा एवं पंजाब के कलाकार अपने गीतों के माध्यम से स्थापना दिवस में चार चांद लगाने का काम करेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *