Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 23 at 7.27.18 PM

विजय प्रताप के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 07 23 at 7.27.18 PM

फरीदाबाद:वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह के जन्मदिन के अवसर पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। शहर के अलग-2 कोनों से लोग उनको बधाई देने के लिए आ रहे थे। कोई केक,तो कोई मिठाई एवं बुके लेकर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे थे। अपने जन्मदिवस के शुभअवसर पर ग्रीन ब्रिगेड वृक्षारोपण संस्था द्वारा सैनिक कॉलोनी,चौपाल पर बरगद का पौधा लगवाकर दिन की शुरूवात की गई। ग्रीन ब्रिगेड टीम द्वारा मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए उन्होंने टीम का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम सबको प्रण लेना चाहिए कि अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक पौधा अवश्य लगाएं। पौधों का जीवन में अनंत महत्व है और किसी भी कृत्रिम चीज से इनके महत्व को कम नहीं किया जा सकता। हम अगर स्वच्छ एवं बेहतर श्वांस ले पा रहे हैं तो इन पौधों की वजह से ही।

पौधे हमारे लिए जीवनदायिनी हैं और इनकी सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत जरूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। इस मौके पर विजय प्रताप सिंह की धर्म पत्नी वेणुका प्रताप खुल्लर,पार्षद राकेश भड़ाना,राजू सहित ग्रीन ब्रिेड वृक्षारोपण की तमाम टीम मौजूद रही। इसके बाद विजय प्रताप के निवास पर उनके चाहने वालों का तांता लगा रहा और लोग बधाई देने आते रहे। विजय प्रताप ने अपने जन्मदिन पर जनता से मिले अपार प्यार और स्नेह के लिए आभार प्रकट किया और जनता के बीच में रहकर उनकी सेवा करता रहूंगा,यही मेरा ध्येय है। इस मौके पर सांसे फाउंडेशन के अध्यक्ष जसवंत पवार ने भी जन्मदिन के अवसर पर कदम का पौधा विजय प्रताप के हाथों से लगवाया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *