Breaking News

बिहार: दलसिंहसराय रेपकांड के आरोपी को फाँसी मिले, नुक्कड़ सभा में माले नेता ने कहा

दलसिंहसराय रेपकांड के आरोपी को फाँसी मिले, नुक्कड़ सभा में माले नेता ने कहा
पोल खोल हल्ला बोल प्रदर्शन की सफलता को लेकर टेम्पू प्रचार- सभा 5 जून को
समस्तीपुर :प्रखंड के रजबा पंचायत के मुसहरी में भाकपा माले के बैनर तले एक जनाधिकार बैठक का आयोजन किया गया।अध्यक्षता स्थानीय माले नेता प्रेमन पासवान ने किया।रामसेवक पासवान, लुखिया देवी, लक्ष्मी देवी, सोनेलाल सदा समेत अन्य महिला-पुरूषों ने बैठक में अपने-अपने विचार व्यक्त किये।तमाम मुसहरों को वासभूमि देकर आवास एवं शौचालय बनाने, राशन कार्ड एवं राशन देने आदि की मांग की गई। शौचालय के आभाव में एक महिना का राशन बंद करने की प्रखंड प्रशासन की तुगलकी फरमान की निंदा की गई।
मौके पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन खेग्रामस अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता की अध्यक्षता में की गई।सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सह इनौस जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि दलसिंहसराय 3 वर्षीय बच्ची के साथ रेप करने वाले रामलाल को त्वरित न्यायालय का गठन कर सजा देने की मांग की गई। 6 जून को 11 बजे से मोतीपुर खैनी गोदाम से पोल खोल हल्ला बोल जुलूस सह प्रखंड पर प्रदर्शन की सफलता को लेकर 5 जून को टेम्पू-लाउडस्पीकर प्रचार- सभा संपूर्ण प्रखंड में करने की घोषणा की।

रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news  बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *