देवरिया : क्षेत्र के नरौली खेम स्थित साई मंदिर से प्रकाश साई समिति के तत्वावधान में साई पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। हाथी, घोड़ा व पीला वस्त्र धारण की महिलाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। शाम को भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सुबह से ही साईं मंदिर परिसर में आस-पास के गांवों के महिला व पुरुष एकत्र होने लगे। इसके बाद साईं पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी को आकर्षक रूप से सजाकर श्रद्धालु कंधे पर लेकर चल रहे थे। आगे हाथी, घोड़ा व बाजा था।
उसके पीछे श्रद्धालु साईं बाबा का जयकारा लगाते चल रहे थे। यात्रा गाव नरौली खेम, भीखम, खुखुंदू बाजार, चौराहा, पिपरी, बसडीला होते साईं मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन किया गया।
इस दौरान आयोजक सूरज पटेल, मोज्जमिल अंसारी, नीरज मद्देशिया, विकास मद्देशिया, फूलमती देवी, चंद्रप्रकाश पटेल, जीउतबंधन यादव, शीला पटेल, राजदेव, अभिषेक कनौजिया , रामदेव, झब्बूलाल, मंटू यादव, रीना यादव, रामचंद्र यादव, रंजन, पप्पू, रमेश यादव, मुन्ना राय, हरिओम, दुर्गेश , निर्मला, शर्मिला, नत्थू गुप्त, शुभनारायन यादव, बजरंगी लाल मद्देशिया आदि उपस्थित रहे।
Check Also
साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस
मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …