Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 09 at 9.06.42 AM

टैटू प्रतियोगिता में कुदरत व पोस्टर मेकिंग मुकाबले में सानवी व जीविशा ने दिखाया दम

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सुरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला परिसर में हर रोज स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को मेला में टैटू व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनो प्रतियोगिताओं में अलग-अलग विद्यालयों के लगभग 449 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। टैटू प्रतियोगिता में सेंट जॉन स्कूल सेक्टर-7ए की कुदरत ने प्रथम,होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल सेक्टर-29 फरीदाबाद की हर्षिता जिंदल ने द्वितीय तथा मॉडर्न बी.पी.पब्लिक स्कूल सेक्टर-23 फरीदाबाद की कोमल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

WhatsApp Image 2024 02 09 at 9.06.42 AM
वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में मॉडर्न स्कूल सेक्टर-17 फरीदाबाद की सानवी ने प्रथम,होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल सेक्टर-29 फरीदाबाद की साक्षी ने द्वितीय और सैंट एंथॉनी सैकेंडरी स्कूल फरीदाबाद के रूद्र शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के वरिष्ठा वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 फरीदाबाद की जिविशा ने प्रथम,मानव संस्कार पब्लिक स्कूल फरीदाबाद की गुनगुन कुमारी ने द्वितीय और विद्या सागर इंटरनेशनल सेक्टर-2 फरीदाबाद की मानवी अधाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ स्मृति चिन्ह देकर मौके पर सम्मानित भी किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *