Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 25 at 7.40.57 PM

लाखों लोगों को बेरोजगार करने की बजाए सरकार लोगों को राहत देने का काम करे:विजय प्रताप

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सूरजकुंड रोड़ स्थित बने हुए फार्म हाउस को तोड़ने पहुंची प्रशासन की टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। दरअसल नगर निगम टीम और पुलिस प्रशासन सूरजकुंड रोड़ स्थित बने हुए मैरिज बैंक्विट हॉल पर पीला पंजा चलाने के लिए पूरे दलबल के साथ पहुंचा था लेकिन बड़खल विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके कांग्रेस के नेता विजय प्रताप सिंह के साथ वेंकट हॉल के सभी मालिकों ने इसका विरोध किया।

WhatsApp Image 2024 01 25 at 7.40.57 PM

उन्होंने कहा कि या तो पुलिस उनको गिरफ्तार कर ले या फिर सरकार अपने नीतियों को बदलने का काम करें। इन बैंकट हॉल से चलने वाले हजारों घरों को रोजगार मिलता है। कांग्रेस विजय प्रताप ने कहा कि सरकार अपनी नीतियों को बदलने का काम करें या फिर उनको समय की मोहलत दे।

विजय प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले कई सालों से सुप्रीम कोर्ट में फोरेस्ट की एक याचिका विचाराधीन है,हरियाणा में सन 1996 में 2022 तक के लिए शर्तो के साथ काफी एरिया फोरेस्ट में दे दिया गया था,जिन लोगों की मालिकाना जमीन है उनका यह कहना है कि 2022 हो गए,हमारा एरिया फोरेस्ट से बाहर निकाला जाए। लेकिन उसके बावजूद भी इस एरिये को फोरेस्ट से बाहर नहीं निकाला गया है सरकार को निकालने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई है।

सरकार पहले अपनी नीति स्पष्ट करे और फोरेस्ट एरिया को मेनटेन रखे। हरियाणा सरकार के पास बहुत सा बंजारा एरिया है जिसको फोरेस्ट बनाए जाने की गुंजाइस है,इस एरिया में ज्यादातर आबादी है मैरिज गार्डन है लोगों को रोजगार मिल रहा है हजारों लोग गुजाराबरस कर रहे है और जब तक मैरिज चल रही तब तक रोक लगाई जाए। उसके बाद सरकार अपनी नीति को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट करें।

क्योंकि सरकार के ऊपर सुप्रीम कोर्ट न छोड़ा है सरकार चहेगी तक तो यह एरिया निकल जाएंगे। बदले में दूसरा एरिया दे दिए जाएगे। लोगों यहां तक भी तैयार हैं बदले में फोरेस्ट के लिए जमीन खरीद कर देगे और फोरेस्ट भी लगा देेंगे।

क्योंकि सब जीवन यापन कर रहे है बच्चे यहां पल रहे हजारों लाखों लोगों का रोजगार है ऐसा भी नहीं है कि बहुत ज्यादा कमा रहे हैं इस ग्राऊण्ड पर सरकार को अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए लोगों ने अपने कनवर्जन चार्ज भी जमा कर रखें हैं। कोरपोरेशन में भी जमा कर रखे है और एंजेसी उसमें पैसा जमा कर रखा है। सभी सरकार से अनुरोध कर है नीति स्पष्ट होने तक हमें राहत दें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *