Breaking News

इलाहाबाद – तालाब में गिरने से युवक की मौत

 

Ibn24x7news

इलाहाबाद। सोरांव थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव शुक्रवार की सुबह भैस बाधने जा रहा एक युवक का पैर फिसलने से तालाब में गिर गया। जिसकी डूबने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फाफामऊ से मल्लाहों को बुला कर शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सोरांव थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी मुकेश (२४) पुत्र मुन्नू लाल शुक्रवार की सुबह भैस लेकर जा रहा था कि अचानक पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। तलाब गहरा होने के कारण उसकी डूबने से मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फाफामऊ से मल्लाहों को बुला कर शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाई में दूसरे नम्बर का, तीन बहन, मां कुन्ता देवी और पिता मजदूर हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *