Breaking News
8c388e42 33e0 4064 a9f2 f679c1f4ea41

गायों के चारे के लिए गौ सेवा आयोग का बजट से 40 से 400 करोड़ किया: मनोहर लाल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लावारिस पशुधन को लेकर ग्राम पंचायतों व गौ सेवा आयोग के बीच एमओयू करवाया जाएगा।

8c388e42 33e0 4064 a9f2 f679c1f4ea41

इसके साथ ही इस बार गौ सेवा आयोग का बजट भी 40 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को कन्वेंशन सेंटर में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित एक प्राइवेट अपार्टमेंट (सोसायटी) में आरडब्ल्यूए का छह वर्ष में अब चुनाव हुआ है,इसके लिए आरडब्लूए को बोला गया है कि वह अगले एक सप्ताह में 25 लाख रुपए की धनराशि एचएसवीपी के खाते में जमा कराए,ताकि सोसाइटी में फ्लैटस संबंधी मामले का त्वरित निपटारा किया जा सके।

इस अपार्टमेंट परिसर में कई अवैध निर्माण जैसे कॉमन पार्किंग क्षेत्र और ग्रीन बेल्ट इत्यादि की शिकायतें हैं,जिनका समाधान जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने मीटिंग में निर्देश दिए शहर में बने बैंक्वेट हालों की जांच नगर निगम की टीम करेगी। इनमें जो नियमों पर खरे नहीं पाए जाएंगे उन्हें इसके लिए समय दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को बिजली,पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

जनता की सेवा करना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि नहरी पानी से जुड़ी समस्या के संबंध में छायंसा डिस्ट्रीब्यूटरी के अंतर्गत आने वाले गांव मोहना,हीरापुर,नरहावली,नरियाला आदि के संबंध में सिंचाई विभाग और बिजली विभाग अपने अपने संबंधित कार्यों को 31 दिसंबर तक पूरा करना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने शिकायतकर्ता मोहिनी अवरोल की समस्या के समाधान पर चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के साथ-साथ घर के कागजात दिलाने की दिशा में उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही रिहायशी व इंडस्ट्रियल स्थानों को लेकर एचएसवीपी व एचएसआईआईडीसी में कई मामले सामने आ रहे थे।

अब निर्देश दिए गए हैं कि रिहायसी क्षेत्रों का पूरा मामला एचएसवीपी देखेगी और इंडस्ट्रियल का मामला एचएसआईआईडीसी देखेगी। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से गंभीर है। जींद में बेटियों से अत्याचार करने वाले प्राचार्य को नौकरी से निलंबित कर दिया गया है।

इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सीमा त्रिखा,विधायक नरेंद्र गुप्ता,विधायक नयनपाल रावत,पुलिस आयुक्त राकेश आर्य,मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *