Breaking News
ca291667 bce4 4aef 9e4e 2b487a7075e1

जिला स्तरीय ऑफ आइस स्केटिंग प्रतियोगिता

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:ग्रेटर फरीदाबाद स्थित नव आरंभ स्पोर्ट्स एकेडमी में जिला स्तरीय ऑफ आइस स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

ca291667 bce4 4aef 9e4e 2b487a7075e1

हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के सहयोग से बॉयज एवं गर्ल्स के विभिन्न आयु वर्गों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमे इंटरनेशन स्केटर जतिन सहरावत,इंटरनेशनल स्केटर चेल्सी सिंह एवं इंटरनेशनल स्पीड स्केटर जिया सिंह का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

6 वर्ष के आयु वर्ग में तेजस,8 वर्ष आयु वर्ग में अनुज,10 वर्ष आयु वर्ग में सुप्रतीक एवं गर्वित,13 वर्ष आयु वर्ग में अनीशा भट्ट,निशिता भाटिया,एवं मयंक ने स्वर्ण पदक जीते। फरीदाबाद जिला आइस स्केटिंग एसोसिएशन की प्रधान ममता सिंह ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया व इसके विजेता खिलाड़ी अब राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे जिसका आयोजन 1 दिसंबर 2023 से एंबियंस मॉल गुरुग्राम में किया जा रहा है.रविवार का कार्यक्रम फरीदाबाद जिला आइस स्केटिंग एसोसिएशन के सचिव ए के सिंह,आयोजन समिति के चेयरमैन पी एन भट्ट एवं एडवोकेट आर पी उनियाल द्वारा संपन्न किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रिटायर्ड विंग कमांडर एवं एडवोकेट एस दुग्गल थे। प्रतियोगिता की कोच पूनम द्वारा कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न कराया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *