Breaking News
2bc042a7 b706 4dee b26b 4debbd9a7b18

डीपीएस ग्रेफा के विद्यार्थियों ने ली ग्रीन दीवाली मनाने की शपथ

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट2bc042a7 b706 4dee b26b 4debbd9a7b18

फरीदाबाद:डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने इस बार प्रदूषण रहित ग्रीन दीवाली मनाने की शपथ ली। इस मौके पर सकूल प्रबंधन द्वारा स्कूल के बच्चों को पौधा भेंट कर इको फ्रैंडली तरीके से दीवाली मनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस मौके पर स्कूल के प्रो.वीसी रोहित जैनेंद्र जैन व प्रिंसीपल डा.बिंदु शर्मा ने कहा कि एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इस बार डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद के बच्चों को पटाखे रहित दीवाली मनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

उन्होंन कहा कि डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद हमेशा अपने स्कूल के विद्यार्थियों को समाज में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करता है और इसी कड़ी में बच्चों को यह संदेश दिया गया है कि इस बार दीपों की रोशनी तथा पौधों के साथ दीवाली मनाएं ताकि पर्यावरण संरक्षण हो सके। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयास से ही प्रदूषण को हराया जा सकता है और डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद इसी सोच के साथ इस बार दीवाली का त्यौहार मना रहा है।

उन्होंने कहा कि स्कूल के 10 वर्ष सफलता पूर्वक पूरे होने पर इस बार की दिवाली पूरे स्कूल के लिए काफी खास है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर स्कूल के इंटरेक्ट क्लब द्वारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ दीवाली मनाई गई तथा उन्हें उपहार दिए गए।

इस अवसर पर उन्होंने सभी स्कूल सदस्यों,अभिभावकों व बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि दीपावली का पर्व सभी के लिए सुख-समृद्धि लेकर आए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *