Breaking News
570ca524 1935 4b5a 8db9 41c943e1f7c7

पृथला क्षेत्र में बर्दाश्त नहीं की जाएगी टूटी सड़कें:संदीप शर्मा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट570ca524 1935 4b5a 8db9 41c943e1f7c7

फरीदाबाद:पृथला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पन्हेड़ा कलां से फतेहपुर बिल्लौच तक की टूटी सड़क के विरोध में वरिष्ठ बसपा नेता संदीप शर्मा पन्हेड़ा ने ग्रामीणों के साथ सांकेतिक धरना दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क पिछले सात सालों से बदहाली का शिकार है,इस सड़क पर बने गड्ढों के चलते ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें आती है और करीब 10 से 15 गांवों के लोग बाजार जाने के लिए इस सड़क का इस्तेमाल करते है और यह पिछले सात सालों से बदहाली की शिकार है।

धरने पर मौजूद पृथला विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ बसपा नेता संदीप शर्मा पन्हेड़ा ने कहा है कि क्षेत्र में टूटी सड़कें किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आगामी दिनों में बरसाती सीजन शुरू होने वाला है इसलिए प्रशासन को जल्द से जल्द क्षेत्र की टूटी सड़कों की सुध लेकर इन्हें ठीक करवाना चाहिए। उन्होंने स्थानीय विधायक व प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि अगर 10-15 दिनों के अंदर सड़कें ठीक नहीं हुई तो वह ग्रामीणों के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर होंगे।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि विधायक व प्रशासन क्षेत्र की सड़कें जल्द बनवाने के दावे करते है,लेकिन सच्चाई यह है कि क्षेत्र की सड़को की हालत बहुत ही दयनीय है,जिसके चलते हर दिन हादसे होते रहते है और लोग जख्मी हो रहे है,लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।

उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के लोगों की आवाज बनेंगे और इनकी समस्याओं को लेकर हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से नंदकिशोर कर्दम,रामपाल,सुनील शर्मा,लाला राम,सिंघराम,रोहित लाम्बा,देवेन्द्र प्रधान,भूपेंद्र शर्मा,जय किशोर मेम्बर आदि मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *