Breaking News
WhatsApp Image 2023 05 06 at 21.29.53

दिव्यधाम में नृसिंह जयंती पर शोभायात्रा में शामिल हुए भक्तजन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सेक्टर-44 स्थित लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में आयोजित नृसिंह जयंती पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें ढ़ोल गाजे बाजे के साथ भक्तजन सम्मिलित हुए। इससे पूर्व यहां जगदगुुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने भगवान नृसिंह का अभिषेक किया और भक्तों को प्रवचन कहे एवं प्रसाद प्रदान किया। नृसिंह जयंती के अवसर पर सुबह से ही यहां भक्तों की बड़ी संख्या जुटनी शुरू हो गई थी। जहां अनंत विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने आराधन,पुण्याहवान व अन्य रीतियों से भगवान का अभिषेक किया।

WhatsApp Image 2023 05 06 at 21.29.53

महाराज ने बताया कि नृसिंह रूप में भगवान ने धर्म की रक्षा के लिए अवतार लिया। उन्होंने अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए स्वयं प्रकट होकर यह बता दिया कि वह नाम का सम्मान करते हैं। इस नाम का कलियुग में बड़ा महत्व है। इसलिए परमात्मा के नाम जप से मनुष्य का कल्याण सरलता से हो सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्त को कभी भी अकेला नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि एक भक्त के जीवन की गारंटी है कि भगवान उस जीव को इस जीवन में भी और उसके बाद के जीवन में भी नहीं भटकने देते। यहां देर शाम भगवान नृसिंह की उत्सव विग्रह के साथ निकाली गई शोभायात्रा में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। जिसमें गाजे बाजे ढोल आदि के साथ भक्तों ने मधुर भजनों की धुनों पर जमकर नृत्य करते हुए भगवान की पालकी को उठाने का अवसर प्राप्त किया।भगवान की पालकी को कंधा देने के लिए उनमें एक होड़ सी देखी गई। इस मौके पर अनेक संत,भक्त व संस्कृत शिक्षार्थियों ने भागीदारी की। सभी ने भोजन प्रसाद प्राप्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *