Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 19 at 8.10.35 PM

डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में हुआ रंकबन्धु साहित्य अकादमी का अलंकरण समारोह आयोजित

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:रंकबन्धु साहित्य अकादमी का लोकापर्ण एवं अलंकरण समारोह डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में आयोजित हुआ। इस अवसर पर अकादमी के चेयरमैन आचार्य प्रकाश चन्द्र फुलोरिया की 5 पुस्तकों-ऋषियों की वाणी दोहों में जाणी,दोहा लेखन कला,हिन्दी का शुद्व प्रयोग,मंच संचालन कला तथा फुलोरिया वंश वृक्ष का लोकार्पण हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षाविद तथा डिवाईन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एसएस गोसाई थे तथा समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत प्राचार्य तारादत फुलोरिया ने की। समारोह में शिाविद देव प्रसाद भारद्वाज ग्राम प्रधान कमला फुलोरिया तथा वॉयस आफ फरीदाबाद के समूह सम्पादक सौरभ भारद्वाज का सान्निध्य मिला।

WhatsApp Image 2023 03 19 at 8.10.35 PM

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन तथा शिरडी साईं बाबा स्कूल के बाल कलाकारों द्वारा सरस्वती वन्दना के साथ किया गया। अकादमी के महासचिव अम्बादत्त भटट् ने अकादमी का संक्षिप्त परिचय दिया। अकादमी के चेयरमैन तथा पुस्तक के लेखक आचार्य प्रकाश चन्द्र फुलोरिया ने अपनी पांचों पुस्तकें का संक्षिप्त परिचय देते हुए आगन्तुर्को का धन्यवाद किया। साहित्यकार डॉ.अन्जु दुआ जैमिनी ने फुलोरिया वंशवृक्ष पुस्तक पर चर्चा करते हुए फुलोरिया वंश वृक्ष को वटवृक्ष की संज्ञा दी। अकादमी द्वारा वर्ष 2019 से 2022 तक के चार वर्षो के लिए सेवा,शिक्षा और साहित्य में उल्लेखनीय योगदान करने वाले 12 विभूतियों को इस समारोह में अलंकृत किया गया। समारोह में सेवा के क्षेत्र में ललित कुमार झाम्ब,वीनू शर्मा,रीना मलिक तथा यशपाल रावत को ’रंकबन्धु सेवा शिरोमणि सम्मान’ से अलंकृत किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में डॉ.अशोक सिन्हा,उदार, प्रोफेसर चन्द्रभानु आर्य,डॉ.सविता भगत तथा डॉ. मधु पाराशर को रंकबन्धु शिक्षा शिरोमणि सम्मान’से अलंकृत किया गया तथा साहित्य के क्षेत्र में डॉ.घमण्डी लाल अग्रवाल, प्रकाश लखानी,सुदर्शन रत्नाकर तथा पूरन चन्द्र काण्डपाल को रंकबन्धु साहित्य शिरामणि सम्मान’से अलंकृत किया गया।

ग्राम प्रधान कमला फुलोरिया ने अपने सम्बोधन में फुलोरिया वंश का प्रधानमंत्री को भेंट करने का सुझाव दिया ताकि वह’मन की बात’में इस गॉव का भी जिक्र करें। मुख्य अतिथि एसएस गोसाई ने सभी पुस्तकों को छात्रों के लिए उपयोगी बताया। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में तारादत्त फुलोरिया ने कहा यह पुस्तक गांव का स्मृति पुंज है।भविष्य में यह पुस्तक गॉव के लिए अभिलेख का काम करेगी। समारोह को सौरभ भारद्वाज,डॉ.सविता भगत आदि वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए सभी पुस्तकों को समाजोपयोगी बताया। समारोह में मान्या फुलोरिया का भरत नाट्यम नृत्य तथा कोमल बिष्ट एवं बाल कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुतियॉ ने दर्शकों से खूब तालियां बटोरी।

शहर के अनेक शिक्षाविद साहित्यकार,समाजसेवी विभिन्न वैलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा बडी संख्या में पहुंचे फुलोरिया बन्धु उपस्थित थे। नवीन फुलोरिया के धन्यवाद के बाद राष्ट्रीय गान के साथ समारोह का समापन हुआ। मंच का सफल संचालन शिक्षाविद सुरेखा जैन ने किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260816 WA0001

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 पुलिसकर्मी सम्मानित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में जिला स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *