Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 03 at 6.30.45 PM

असमंजस एवं कन्फ्यूजन वाली सरकार लोगों का क्या भला करेगी:विजय प्रताप

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा नगर निगम में बायलॉजी की जानकारी न होने को लेकर कांग्रेसी नेता एवं बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे। विजय प्रताप सिंह ने कटाक्ष किया कि प्रदेश सरकार पूरी तरह असमंजस एवं कन्फ्यूजन में है। फरीदाबाद में नगर निगम चुनावों को लेकर की गई वार्डबंदी को 12 जनवरी को को रद्द कर दिया गया था और मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई थी।

WhatsApp Image 2023 03 03 at 6.30.45 PM

कि पहचान पत्र के हिसाब से नई वार्डबंदी की जाएगी। क्योंकि, पुरानी वार्डबंदी में इतनी असमानताएं थी कि किसी वार्ड में 56 बूथ थे तो किसी में 12 बूथ। जिसका लगातार विरोध किया जा रहा था और हाईकोर्ट में भी इसको चुनौती दी गई थी। विजय प्रताप ने आशंका जताई कि जो वार्डबंदी असमानता की वजह से रद्द की गई थी और स्वयं सरकार ने माना कि वह गलत हुई थी, लगता है कि अब सरकार उसी वार्डबंदी पर ही चुनाव कराने के मूड में है। जो वार्डबंदी पूरी तरह से गलत थी और ऑब्जेक्शन के बाद सरकार ने खुद इस बात को माना,जिसके आधार पर वह रद्द की गई। मगर,सरकार अब बाजीगरी करके अब उसी वार्डबंदी पर चुनाव कराना चाहती है।

विजय प्रताप ने कहा कि सरकार खुद ही असमंजस और कन्फ्यूजन में है कि उसको करना क्या है। ऐसे में यह समझ से परे है कि असमंजस एवं कन्फ्यूजन वाली सरकार प्रदेश की जनता का क्या भला करेगी। विजय प्रताप ने नगर निगम में बायलॉजी लागू करने की मांग की,ताकि जन प्रतिनिधियों को ताकत मिले। ऐसा होने से नगर निगम में होने वाले बड़े-बड़े घोटालों पर भी रोक लगेगी। विजय प्रताप ने कहा कि सरकार के फैसले पल-पल बदल रहे हैं और वो खुद ही नहीं समझ पा रहे हैं कि उनको करना क्या है। लेकिन जनता इन घोटालेबाज़ों को सबक़ सिखाने के लिए अपना पूरा मन बना चुकी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *