Breaking News

विवाह शगुन योजना के लिए विवाहित जोड़े का पंजीकरण जरूरी:डीसी विक्रम सिंह

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार कल्याण विभाग के माध्यम से गरीब व बेसहारा परिवारों को उनकी बेटी की शादी के लिए मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। ताकि गरीब व बेसहारा परिवारों के सिर से बेटी की शादी पर होने वाले आर्थिक बोझ को कम किया जा सके।

IMG 20230216 WA0000

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों का विवाह पंजीकरण करवाने के उपरांत ही दिया जाएगा। जिसके लिए विवाहित जोड़े की शादी का ई-दिशा पोर्टल पर पंजीकरण होना आवश्यक है। डीसी ने बताया कि जो पात्र लाभार्थी परिवार मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे अपनी बेटी की शादी के 6 महीने पूरे होने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करवाएं। पंजीकरण होने के पश्चात ही विवाहित कन्या के माता-पिता को मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।अनुसूचित एवं विमुक्त जाति के परिवार को लाभ स्वरूप मिलेगी 71 हजार की राशि डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि अनुसूचित एवं विमुक्त जाति का परिवार बीपीएल सूची में है,तो मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के अंतर्गत 71 हजार रूपए का लाभ मिलेगा। सभी वर्गों की विधवा महिला,बेसहारा महिला,अनाथ बच्चे,बीपीएल सूची में है या उनकी आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है तो उनको इस योजना में 51 हजार रुपए की धनराशि का अनुदान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बीपीएल सूची में सामान्य या पिछड़ा वर्ग के परिवार को 31 हजार रूपए का अनुदान मिलेगा। इसी तरह अनुसूचित वर्ग या विमुक्त जाति का परिवार बीपीएल सूची में नहीं है और उनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है, तो उनको 31 हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा। विवाहित युगल 40 प्रतिशत या इससे ज्यादा दिव्यांग है तो उन्हें 51 हजार रुपए और पति-पत्नी में एक जन 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांग है तो उसको 31 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *