Breaking News

एचपीएससी की परीक्षा पास करने पर उलेमाओं ने दी मुबारकबाद

1 1

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बल्लभगढ़ सेक्टर-25 स्थित राजीव कॉलोनी जेनब खातून के घर पहुंच कर हरियाणा सिवल सर्विस में जेनब खातून को अपने पहले प्रयास में ही जगह बनाने पर बधाई दी। तो वहीं साथ में उनके पिता को पगड़ी पहनाकर कर सम्मानित भी किया। जमीयत उलामा-ए-हिंद का वफद ने जेनब खातून के घर पहुंचकर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर व मिठाई खिलाकर जेनब खातून को बधाई दी। इस मौके पर जिला जमीयत के शदर मौलाना जमालुद्दीन ने बधाई देते हुए सर्व समाज को संदेश दिया की घर,परिवार व स्तिथि किसी भी मंजिल को रोक नही सकती जबकि लगन व लगातार महनत व प्रयास करने से किसी भी मंजिल पर पहुंचा जा सकता है,। जिस तरह जेनब खातून ने अपने पहले प्रयास में हरियाणा सिवल सर्विसेज में अपनी जगह बनाई है। और एक माध्यम परिवार से उनका ताल्लुक है और घर की सबसे बड़ी बेटी भी है। इस तरह खुद को व्यवस्थित करते हुए जामिया मिल्लिया इसलामिया यूनिवर्सिटी दिल्ली से सोद्ध कर रही है ये इस तरह के परिवार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इनसे दूसरे लोगों को सीखने की जरूरत है। मौलाना शौकत ने भी जेनब को बधाई देते हुए कहा कि समाज को आप पर गर्व है। आप जेसी बच्चियां अच्छे मुकाम पर पहुंच कर देश की खिदमत करती है।और आपने भी खुद को हरियाणा सिवल सर्विसेज में पहले प्रयास में ये मुकाम हांसिल किया और देश सेवा के लिए खुद को चुना इसके लिए बहुत बधाई। इस मौके पर जमीयत के वफद में मौलाना जमालुद्दीन,मौलाना शोकत अली,मौलाना इनामुल हसन, कारी हारून,रसीद,हाजी शाहिद डॉक्टर मरदान अली,मौलाना अब्दुल रहमान,मौलाना अताऊल्ला,हाजी शहाबुद्दीन,अब्बास खान,अजहरूद्दीन,हामिद,कारी असलम,इंजीनियर सहूद ने जेनब ख़ातून को बधाई दी और खुशी जाहिर की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *