Breaking News
10415cf7 4f00 4d90 a561 f4590fbb40fb

विधायक राजेश नागर के कार्यालय पर हुई भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट10415cf7 4f00 4d90 a561 f4590fbb40fb

फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर के कार्यालय पर भाजपा तिगांव मंडल की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें प्रमुख पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुखों एवं मोर्चो के अध्यक्ष शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला विस्तारक मंजीत जांगडा,तिगांव विधानसभा प्रभारी प्रकाश भाटी,तिगांव मंडल प्रभारी नंदकिशोर शर्मा,विधायक राजेश नागर के प्रतिनिधि सचिव सुरजीत बैसला,मंडल अध्यक्ष गिर्राज त्यागी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

बैठक में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए अभी से रूप रेखा तय करने की बात रखी गई। इसके लिए बचे हुए स्थानों अथवा कुछ जगहों पर बदलाव कर बूथ समिति अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख बनाने के बारे में भी चर्चा हुई।

बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार के माध्यम से जनहितकारी योजनाओं और युद्धस्तर पर किये जा रहे। विकास कार्यों की जानकारी सांझा की गई और यह जानकारी जनता के बीच पहुंचाने के लिए भी अतिरिक्त प्रयास पर सहमति बनी।

मंडल अध्यक्ष गिर्राज त्यागी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अपने मंडल द्वारा किये गए कार्यों की जानकारी दी। जिला विस्तारक मंजीत जांगडा ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने जनता तक यह बात पहुंचा दी है कि हमारे लिए राष्ट्र प्रथम और बाकी सब बाद में है,बस हमें अपने चाल चेहरा चरित्र से जनता के बीच में इस संदेश को बनाकर रखना होगा।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री नेपाल भाटी,कर्मवीर बोहरा,मंडल उपाध्यक्ष राधे श्याम शर्मा,मोहम्मद जावेद,मंडल सचिव तिलक भाटी,संगीता त्यागी,मीडिया प्रभारी सुधीर मेहता,आईटी प्रमुख पंकज गर्ग, राहुल शर्मा,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री रेशम सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सपना पाराशर,किसान मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण हांडा,शक्ति केन्द्र प्रमुख सुखवीर अधाना,पंकज पाराशर,प्रहलाद बांकुरा,करण आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *