Breaking News

जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने राष्ट्र निर्माण में बढ़ चढ़कर काम करने का दिया आशीर्वाद

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:श्री सिद्धदाता आश्रम लाखों लोगों को दिव्य अनुभूतियां प्रदान कर रहा है। यहां आने वाले सभी भक्तों की कामनाएं पूर्ण होती हैं। यह बात विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कही। वह यहां आश्रम के अधिष्ठाता जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज को विहिप के हितचिन्तक अभियान से जोडऩे पहुंचे थे।

आलोक कुमार ने कहा कि हमने अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण तेजी पर है और हम मथुरा और काशी में भी अपने तीर्थों को वापिस पाने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में बदलाव की बयार है और भारत में हिन्दू अपने हितों की रक्षा करना जान गया है।

111111111

आलोक कुमार ने कहा कि नवंबर माह में विहिप पूरे देश दुनिया में हितचिन्तक अभियान को चला रहा है। जिसमें हमारी नीतियों एवं कार्यक्रम से सहमत होने वाले व्यक्तियों को 20 रुपये का सदस्य बनाया जा रहा है। यहां स्वामी जी स्वयं भी इस अभियान से जुड़े हैं और उनके हजारों शिष्यों ने भी हितचिन्तक अभियान की सदस्यता प्राप्त की है।

विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने श्री सिद्धदाता आश्रम द्वारा संचालित गुरुकुल की भी मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह गौशालाओं और गुरुकुलों का सहयोग करें।

इस अवसर पर अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने विहिप के हितचिन्तक अभियान की प्रशंसा की और लोगों को अधिक से अधिक संख्या में इससे जुड़ने के लिए कहा।

इस अवसर पर विहिप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता अपनी पत्नी आशा गुप्ता और विभाग अध्यक्ष प्रेमचन्द गोयल,प्रांत संगठन मंत्री प्रेम शंकर,प्रांत संपर्क प्रमुख बृजेश कुंतल,प्रांत सह संपर्क प्रमुख ओमप्रकाश,विशेष संपर्क प्रमुख विपिन गोयल,जनहित सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं श्री सिद्धदाता आश्रम संचालन समिति के सदस्य और सैकड़ों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *