Breaking News

आरडब्ल्यूए फ्रैन्ड्स एनक्लेव साऊथ जोन द्वारा मां भगवती की चौकी का आयोजन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट11111

फरीदाबाद:रेजीडेन्स वेलफेयर एसोसिएशन फ्रैन्ड्स एनक्लेव साऊथ जोन सेक्टर-9 द्वारा राजेश पायलट पार्क में 11वीं वार्षिक मां भगवती की चौकी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां चिंतापूर्णी सेवा मंडल फूलों वाली मण्डली द्वारा महामाई का गौरव शर्मा द्वारा गुणगान किया गया।

एसोसिएशन के प्रधान सुरेश खोसला,सरपरस्त एमएम नागपाल,महासचिव संजय मिड्डा व उनकी पूरी कमेटी ने आए हुए सभी अतिथियों का मां भगवती का पटका व चुन्नी ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार में चेयरमैन धनेश अदलक्खा भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

अदलक्खा ने मां की इस सुन्दर स्तुति के लिए रेजीडेन्स वेलफेयर एसोसिएशन फ्रैन्ड्स एनक्लेव साऊथ जोन सेक्टर-9 के प्रधान व उनकी कमेटी को बधाई दी। सभी सेक्टर-वासियों ने मां भगवती की चौकी में सुन्दर झांकियों व भजनों का भरपूर आनन्द लिया। वहीं माता की सुन्दर भेंट पर महिला व पुरूष जमकर नाचे भी।

चौकी के समापन अवसर पर भण्डारे व प्रसाद भी वितरित किया गया। प्रधान सुरेश खोसला ने बताया कि कोविड काल के चलते दो साल यह कार्यक्रम नहीं हो सका। इसलिए इस बार मां भगवती की चौकी कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया है।

सेक्टरवासियों की सुख-समृद्धि व शांति के लिए यह कार्यक्रम पिछले 11 वर्षों से किया जा रहा है। इस मौके पर सैक्टर-7-10 मार्किट कमेटी के प्रधान वासुदेव अरोड़ा,एमसी बंसल मास्टर,डीसी शर्मा,विकास जुनेजा,राजपाल तंवर,शैलेन्द्र पाठक,राजपाल गुप्ता,एसएस सिंगला,संदीप सीए,सचिन खुराना,प्रमोद मंगला,विजय सौरोत,श्रेयंस जिन्दल,राजीव ठुकराल,योगेन्द्र गुप्ता,पीके सलवान,अभिजीत सिंह,दीपक गुप्ता,राजीव शर्मा,पीडी वैध, रविन्द्र सांगवान,राजेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *