Breaking News

अवैध हथियार सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट57 2

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 प्रभारी ब्रहम प्रकाश की टीम में अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अजय उर्फ भाटी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव कुरसेली का तथा वर्तमान में बल्लभगढ़ की यादव डेरी के पास रहता है।

क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना सदर बल्लभगढ़ के एरिया आईएमटी से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है।

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है। आरोपी देसी कट्टे को अपने शौक व लोगों में हवाबाजी के लिए अपने पास रखता है। वह देसी कट्टे को मथुरा किसी अनजान व्यक्ति से 2300₹ में खरीद के लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है‌।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *