Breaking News

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का मुजेसर रेलवे अंडर ब्रिज की मंजूरी दिलवाने पर ने किया आभार व्यक्त

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा के परिवहन खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का मुजेसर रेलवे अंडर ब्रिज को मंजूरी दिलवाने पर मुजेसर गांव के लोगों ने आभार व्यक्त किया। गांव के लोगों ने आज शुक्रवार सायं परिवहन मंत्री के कार्यालय पहुंचकर खिलाई मिठाई खिलाकर खुशी जताते हुए ग्रामीणों ने कहा मंत्री मूलचंद शर्मा ने चुनावों में जनता से किया था वादा जो अब पूरा होता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी आभार प्रकट किया। बल्लभगढ़ के प्रदेश में माननीय परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के समक्ष 2018 में रखी गई एक और मांग अब जल्द पूरी होगी।आपको बता दें कि बल्लभगढ़ विधानसभा के मुजेसर फाटक पर अंडरपास बनाने की मुख्यमंत्री की घोषणा पर मोहर लग चुकी है। चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में हुई सचिवों मीटिंग में मुजेसर रेलवे फाटक पर रेलवे अंडर ब्रिज बनाने को लेकर मंजूरी दी गई है और कहा गया है कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन खरीदने के लिए प्रस्ताव हाई पावर परचेज कमेटी में भेजा जाए। इस मौके पर गांव मुजेसर से प्रधान सुभाष लांबा,मुजेसर मंडल के अध्यक्ष अनुराग गर्ग,कुलदीप मथारू,हरे राम प्रधान,देवेंद्र गोदारा,धन सिंह लांबा,दीपांशु अरोड़ा,रवि भगत, ज्ञानेंद्र भारद्वाज,पंकज पोद्दार,रवि सोनी भी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *