Breaking News

फरीदाबाद – इस्टेट एजेंटस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एचएसवीपी की नवनियुक्त प्रशासक गरिमा मित्तल को शुभकामनाएं दी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:फरीदाबाद इस्टेट एजेंटस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एचएसवीपी की नवनियुक्त प्रशासक महोदया गरिमा मित्तल को पदभार संभालने पर उनके कार्यालय में फूलों का गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी। और उन्हें प्लाट धारकों के साथ-साथ रियल एस्टेट कारोबारियों को कार्यालय में आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया जैसे ई दिशा केंद्र पर पंखे और ऐसी पिछले 6 महीने से खराब है बंद होना पब्लिक डीलिंग के दौरान कर्मचारियों का सीट पर उपलब्ध ना होना पब्लिक डीलिंग का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाना एकल खिड़की नंबर 5 और 6 के बाहर की और दोनों पंखे पिछले 4 महीने से खराब होने की शिकायत संपदा अधिकारी अमित गुलिया के साथ-साथ एसडीओ इलेक्ट्रिकल जोगिंदर और कार्यकारी अभियंता अश्विनी गौड़ के संज्ञान में लाने के बावजूद समस्या में सुधारना किया जाना मैनुअल किए गए आवेदनों की फाइलों के कार्यों को समय पर ना निपटाए जाने बारे अनेक प्रकार के कार्यों की फाइलें आईटी सेल में बिना वजह पेंडिंग रखे जाने की शिकायत करते हुए पूर्व वरिष्ठ उप प्रधान अर्जुन डावर, संगठन सचिव सुनील जटवानी, जितेंद्र तनेजा,कल्याण सिंह, राजेश शर्मा आदि भी इस दौरान महासचिव गुरमीत सिंह देओल के साथ उपस्थित रहे। प्रशासक महोदया ने ध्यान पूर्वक सभी बातों के विषय में जानकारी ली और एक सप्ताह का समय इन समस्याओं के समाधान के विषय में और देने के बाद दोबारा मिलने के लिए आमंत्रित भी किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260821 WA0001

मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करें अधिकारी:संजय जून

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:जिला फरीदाबाद के निर्वाचन रोल ऑब्जर्वर एवं फरीदाबाद मंडल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *