Breaking News

फरीदाबाद – यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए व एनएसीडीएस परीक्षाएं निष्पक्ष और नकल रहित हो सुनिश्चित:डीसी विक्रम

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जिला उपायुक्त व यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए व एनएसीडीएस परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए जिला कंट्रोलर विक्रम ने कहा कि आगामी 04 सितम्बर रविवार को आयोजित यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए व एनएसीडीएस परीक्षाओं के लिए किसी भी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं होगी। परीक्षाओं में कोताही बरतने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। परीक्षा केंद्रो में केवल ड्यूटी देने वाले अधिकारी अन्दर जा सकते हैं। इसके अलावा कोई भी अधिकारी परीक्षा केंद्रो के अन्दर जाने पर यूपीएससी द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार पूर्णतया पाबंदी है।
डीसी विक्रम आज मंगलवार को सेक्टर-12 के कैन्वैंशन हाल में फरीदाबाद में होने वाली यूपीएससी द्वारा आयोजित आयोजित एनडीए व एनएसीडीएस की परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों और अन्य ड्यूटी करने वाले अधिकारियों को टिप्स दे रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए व एनएसीडीएस लिखित परीक्षाओं के लिए 04 सितम्बर को 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उपायुक्त विक्रम आज ने इस संबंध में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट,ट्रांसिट अफसर और लोकल इसंपैक्टिग आफिसर्स को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षाओं के आयोजन संबंधी सभी प्रबंधो के लिए सभी अधिकारी अपने कार्य दायित्व से जुड़े दायित्वों के बारे में यूपीएससी की हिदायतों के अनुसार पूरी तरह जानकारी हासिल कर लें। उन्होंने सभी अधिकारियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे भी अपने दायित्व बारे जानकारी हासिल कर व व्यवस्थित रूप से परीक्षाओं की योजना बनाकर उसके सही क्रियान्वयन करने बारे निर्देश दिए। एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल ने ट्रांजिट आफिसर को सेंसिटिव मटेरियल लाने व ले जाने की यूपीएससी हिदायतो की पूर्ण जानकारी लेने को भी कहा। उन्होंने परीक्षाओं से सम्बंधित अधिकारियो से अपने वाहन चालक को निर्देश देने बारे कहा कि वे अपने वाहन चालकों को निर्देश दें कि 04 सितम्बर को उनके वाहन पूरी तरह वर्किंग कंडीशन में हो ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि वाहन चालक पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित रूट पर ही गाड़ी चलाएं। उन्होंने ट्रांजिट आफिसर को सेंसेटिव मेटेरियल लाने व ले जाने के लिए 04 सितम्बर को लाने वाले जाने के लिए प्रात 7:00 बजे जिला खजाना कार्यालय फरीदाबाद में पहुंचने तथा अपने साथ विभाग के एक कर्मचारी की मदद के साथ अपने दायित्व को पूरा करने बारे भी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूपीएससी द्वारा जारी हिदायतों की पालना करना सभी अधिकारियों का नैतिक दायित्व है। और इस संबंध में किसी प्रकार की कोई कोताही ना बरतें क्योंकि ऐसा करने वाले व दोषी पाए जाने वाला व्यक्ति इसके लिए खुद जिम्मेवार होगा। सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। परीक्षा केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं, बिजली,पंखे,जैमर,पेयजल, शौचालय और साफ सफाई सहित अन्य उचित व्यवस्था के प्रबंध बारे भी अधिकारी ध्यान रखें और सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसी कोई भी परीक्षा सहयोगी सामग्री जो आपत्तिजनक है। उसको केंद्र में अंदर जाने ना दें। परीक्षा शुरू होने से एक घण्टा पहले परीक्षा केंद्र का गेट खुलवाएं और दस मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाए। जिसके बाद किसी भी विद्यार्थी को अंदर जाने की अनुमति नही होगी।यूपीएससी द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार परीक्षार्थी अपना ई-एडमिट कार्ड की वेरिफिकेशन के लिए पासपोर्ट,ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र,आधार कार्ड, पेनकार्ड या भारत सरकार द्वारा मान्य कोई भी दस्तावेज जिस पर उनकी फोटो हो साथ ला सकते है। यदि स्कूलों के अन्दर वाल पेंटिंग या ब्लैक बार्ड आदि पर ऐसी सामग्री लिखी गई या पेंटिंग की गई है तो उस पर कागज चस्पा करना सुनिश्चित करें।यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए व एनएसीडीएस की जिला फरीदाबाद में ली जाने वाली लिखित परीक्षा के लिए 04 सितम्बर 2022 को 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान यूपीएससी की हिदायतों के अनुसार परीक्षा की गारिमा, पवित्रता तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रवार मैजिस्ट्रेट और ट्रासिट आफिसर और लोकल इसंपैक्टिग आफिसर्स नियुक्त किए गए हैं। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का परीक्षा के दौरान निरीक्षण करेंगे। जबकि ट्रांजिट आफिसर परीक्षा के दौरान संबंधित परीक्षा केंद्र में सेंसिटिव मेटेरियल को जिला खजाना अधिकारी से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएंगे तथा परीक्षा समाप्ति के उपरांत जिला खजाना कार्यालय,फरीदाबाद में संबंधित नोडल अधिकारी को पहुंचाएंगे। यूपीएससी की हिदायतों के अनुसार डॉ.एमपी सिंह ने परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए यूपीएससी की हिदायतों बारे विस्तार पूर्वक जानकारी अधिकारियों को दी। बैठक में एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद,सीटीएम नसीब कुमार,सचिव आरटीए जितेन्द्र गहलोत,एसीओ एमसीएफ इन्दरजीत,कुल्हाड़ियां,एसीपी महेन्द्र वर्मा,जिला शिक्षा अधिकारी डाक्टर मुनेष चौधरी, प्रदूषण बोर्ड की जिला अधिकारी स्मिता कन्डोलिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *