Breaking News

फरीदाबाद – अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने किया नेता जी सुभाष चंद्र को याद

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने सेक्टर-12 फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर आजाद हिन्द फौज के संस्थापक भारत माता के सच्चे सपूत श्रद्धेय नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित व शत शत नमन किया। इस मौके पर पं.सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा नेता जी ने देश विदेश जा जाकर आजाद हिन्द फौज का गठन किया और अंग्रेजी हुकूमत को लोहे के चने चबा दिए। उन्होंने एक नारा दिया तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा जब बोस विदेश जा रहे तो उनकी भाभी ने कहा बोस ऐसी साड़ी लाना जिसकी चमक निराली हो भारत की महान विभूतियों का उसमें चित्रण हो हमें नेता जी के आदर्श मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर पं.कृष्ण पाराशर एडवोकेट,पं.कर्ण पाराशर इंजीनियर,दीपक रामजीलाल,शंकर लाल रामानुजन,श्रवण,ओमबीर,रंजन, रोहित,कमल,नरेश सहित अन्य उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *