Breaking News

फरीदाबाद – आजादी है धरोहर, इसकी रक्षा का लें संकल्प : सुरेंद्र शर्मा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने गांव हीरापुर में कारगिल विजय दिवस पर शहीद जयभगवान शर्मा स्मारक पर कारगिल विजय कार्यक्रम आयोजित किया और शहीद जयभगवान शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि आज बहुत ही ऐतिहासिक व गौरवशाली दिन है शहीदों ने हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी मगर देश की शान को आंच नहीं आने दी। आज हर देशवासी के लिए गौरव का दिन है क्योंकि हमारे देश की महापुरुषों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर हमें आजादी की खुली हवा मुहैया करवाई,जिसमें आज हम सांस ले रहे है। आजादी धरोहर है पूर्वजों की,महापुरुषों की इसलिए आज के दिन हम सभी को इसकी रक्षा का संकल्प लेना होगा,यही उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पं रामजीलाल,पं शंकर, पं रामानुजन, पं धीरज कौशिक, पं दीपक आजाद, पं महीपाल, जसवंत पंवार सहित अन्य उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *