Breaking News

फरीदाबाद – बम भोले के उद्घोष के साथ दिव्यधाम में मनाई शिवरात्रि

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे जिन्होंने अपने ईष्ट और गुरुदेव का पूजन कर जयघोष किया। यहां अधिपति श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने सविधि महादेव शिव के साकार स्वरूप का पूजन किया। हरिद्वार और गंगोत्री से कांवड़ लाने वाले कांवडिए बड़ी संख्या में श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम पहुंचे। यहां पूजन करने के बाद अधिपति श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि महादेव के साथ एक बड़ा गुण जुड़ा है। वह देवों के देव महादेव हैं,सब कुछ कर सकते हैं, बलशाली हैं लेकिन भोले भी हैं। महादेव के यह गुण हमें बताते हैं कि हमें कितनी भी खूबियां होने का अभिमान नहीं करना चाहिए। यह मानवता का विशिष्ट गुण है। महादेव शिव का पूजन करने का एक अर्थ यह भी है कि हमें उनके गुणों को अपने जीवन में उतारना है। यहां कांवडियों ने महादेव का जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। उन्होंने गुरु महाराज का भी पूजन कर आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर हजारों की संख्या में भोले के भक्तों ने पूजन किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *