Breaking News

फरीदाबाद – अर्जुन हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:आपको बता दें कि 24 जुलाई को किसी ने अर्जुन की हत्याकर लाश को आगरा नहर में फैंक दिया था। मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा डीसीपी क्राइम नरेन्द्र कादयान ने सभी क्राइम ब्रांचों को तुरंत कार्रवाई के दिए गए निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी बदलू बल्लभगढ़ की शिव कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी शादियों में बैंड बाजा बजाने का काम करता है मृतक अर्जुन भी आरोपी के साथ ढोल बजाता था। क्राइम ब्रांच टीम ने सूत्रों से मिली सुचना के आधार पर आरोपी को सीही गांव तिगांव रोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि मृतक अर्जुन उसके पास दिहाड़ी के पैसे लेने के लिए आया था। जिसके साथ किसी बात को लेकर आपस में झगडा हो गया है। जिसमें आरोपी ने अपने घरवालों के साथ मिलकर अर्जुन की हत्या कर दी और आगरा कैनाल के पास झाडियों में लाश को फेंक दिया था। मामले में गहनता से पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। फरार अन्य आरोपितों को पकडने के लिए क्राइम ब्रांच टीम लगातार रेड कर रही है जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260821 WA0001

मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करें अधिकारी:संजय जून

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:जिला फरीदाबाद के निर्वाचन रोल ऑब्जर्वर एवं फरीदाबाद मंडल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *